{"_id":"6a70f30bb5c28b8d4d0b0830","slug":"lightning-strike-on-house-causes-cracks-in-roof-and-walls-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160646-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मकान पर बिजली गिरने से छत व दीवारों में दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मकान पर बिजली गिरने से छत व दीवारों में दरार
Tue, 04 Aug 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
गांव फेरुवाला में बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। गांव फेरुवाला में रविवार देर रात बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मकान की छत और दीवारों में गहरी दरारें पड़ गईं, जबकि बाहर बना छज्जा टूटकर नीचे गिर गया। छज्जे के नीचे रखा कूलर भी पूरी तरह खराब हो गया। गनीमत रही कि हादसे से कुछ मिनट पहले ही परिवार के सदस्य बारिश के कारण आंगन से कमरे में चले गए थे, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
गांव के सरपंच रवि ने बताया कि शंटी कुमार अपने माता-पिता, छोटे भाई, पत्नी और बेटी के साथ गांव के बस अड्डे के पास स्थित डेरे में रहता है। परिवार मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। रविवार रात खाना खाने के बाद गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य आंगन में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हुई तो परिवार बिस्तर उठाकर कमरे में चला गया।
कुछ देर बाद तेज गर्जना के साथ बिजली मकान पर आ गिरी। बिजली गिरने की तेज आवाज से परिवार के लोग सहम गए। कमरे के अंदर छत से सीमेंट के टुकड़े गिरने लगे। जब परिवार ने बाहर निकलकर देखा तो मकान की छत और दीवारों में दरारें पड़ चुकी थीं। वहीं बाहर बना छज्जा टूटकर नीचे गिर गया था और उसके नीचे रखा कूलर भी क्षतिग्रस्त हो गया। सोमवार की सुबह पटवारी अनिल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।