{"_id":"6a70f235d5b7ba45af00a753","slug":"winds-accompanied-by-heavy-rain-brought-people-relief-from-the-heat-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-160663-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: झमाझम बारिश के साथ चली हवा ने लोगों को दिलाई गर्मी से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: झमाझम बारिश के साथ चली हवा ने लोगों को दिलाई गर्मी से निजात
Tue, 04 Aug 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान शहर की गोबिंदपुरी रोड से गुजरते वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। कहीं झमाझम बारिश हुई तो कहीं लोग बादलों के बरसने का इंतजार करते रह गए। शहर में दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई बारिश और करीब एक घंटे तक चली बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
इससे पहले रविवार रात दो बजे तेज हवा के साथ ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि जिले के सभी क्षेत्रों में एक जैसी बारिश नहीं हुई। परंतु इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
सोमवार सुबह से तेज गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान रहे। दिन चढ़ने के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ी और दोपहर बाद शहर में बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से सड़कों पर गर्मी का असर कम हुआ और मौसम में ठंडक महसूस हुई। लोगों ने भी राहत की सांस ली और कई स्थानों पर बारिश का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन
इस दौरान सोमवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं, जिससे उमस में कमी आई। तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण दिनभर मौसम अपेक्षाकृत राहतभरा बना रहा।
बारिश का असर शहर के बाजारों में भी देखने को मिला। शाम के समय मौसम सुहावना होने से लोग घरों से बाहर निकले और बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। दुकानदारों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण पिछले कुछ दिनों से बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम थी, लेकिन मौसम बदलने के बाद खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ी।
पूरे सप्ताह रुक-रुककर बारिश के आसार
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि पूरे सप्ताह जिले में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में तापमान में अधिक बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि बारिश का सिलसिला विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग रहने की संभावना जताई गई है, जिससे जिले के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश तो कुछ स्थानों पर हल्की फुहार ही देखने को मिल सकती हैं।