फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Student's eardrum ruptured; DEO awaits complaint

Yamuna Nagar News: छात्र के कान का पर्दा फटा, डीईओ को शिकायत का इंतजार

Tue, 04 Aug 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Student's eardrum ruptured; DEO awaits complaint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा के छात्र कृष्णा शर्मा की पिटाई कान का पर्दा फटने के मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। पुलिस की कार्रवाई पर जहां सवाल उठ रहे हैं, वहीं शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली भी कटघरे में है।
कई दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। खाकी से लेकर शिक्षा विभाग तक, इस पूरे संवेदनशील प्रकरण में पूरी तरह संवेदनहीन और मूकदर्शक बने हुए हैं। राजकीय स्कूल के भीतर इतनी बड़ी घटना घट जाने के बाद भी शिक्षा विभाग ने अब तक जांच कराना भी मुनासिब नहीं समझा है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) प्रे लता का कहना है कि अभी तक छात्र के परिजनों की तरफ से विभाग में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

नियमानुसार इस मामले में डीईओ को स्वत: ही संज्ञान लेकर तुरंत एक जांच कमेटी का गठन करना चाहिए था, उस पर विभाग की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। प्रशासनिक उदासीनता के बीच यह मामला अब पूरी तरह थाने की चौखट पर पहुंच चुका है। सोमवार को छात्र के परिजनों और स्कूल के प्रिंसिपल को जगाधरी थाने में बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगाधरी निवासी नेहा शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका बेटा कृष्णा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में 11वीं कक्षा का छात्र है। वीरवार सुबह वह करीब दस मिनट देरी से स्कूल पहुंचा था। आरोप है कि इस पर प्रधानाचार्य ने उसे मैदान की सफाई करने और कूड़ा उठाने के लिए कहा। मना करने प उसके दोनों कानों पर कई थप्पड़ मारे गए, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया।
हालांकि प्रिंसिपल अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को निराधार बता चुके हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ छात्र का कंधा पकड़ कर ही हल्के ढंग से धकेला था। उधर, थाना सदर जगाधरी के कार्यवाहक एसएचओ जसमेर सिंह का कहना है कि छात्र का मेडिकल कराया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
समझौता करने का बनाया दबाव : नेहा शर्मा
पीड़ित छात्र कृष्णा की मां नेहा शर्मा अपने चोटिल बेटे को लेकर करीब सवा घंटे तक थाने में गई। वहीं, दूसरी ओर से प्रिंसिपल भी दर्जनभर लोगों के साथ थाने में पहुंचे। नेहा शर्मा का आरोप है कि थाने के भीतर ही प्रिंसिपल और उनके साथ आए लोगों ने उन पर केस रफा-दफा करने और समझौता करने का भारी दबाव बनाया। नेहा के अनुसार खुद को घिरता देख प्रिंसिपल अब माफी मांगने की बात भी कह रहे हैं। पीड़ित छात्र कृष्णा का कहना है कि उसका भविष्य दांव पर लग गया है। वह एक खिलाड़ी है और चार अगस्त को होने वाले खेलों में उसे हिस्सा लेना था। अब वह प्रतियोगिता से बाहर हो चुका है।

छात्र के के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस की जांच में जो भी आएगा उसके बाद हम कमेटी बनाकर मामले की जांच करवाएंगे। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - प्रेमलता, डीईओ, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed