सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chief Minister's Flying Squad team caught shopkeeper selling petrol

Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने दुकानदार को पेट्रोल बेचते दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Flying Squad team caught shopkeeper selling petrol
विज्ञापन
साढौरा। अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच पेट्रोलियम पदार्थ में होने वाली कमी की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने भी विशेष निगरानी करनी शुरू कर दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने साढौरा क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से पेट्रोल बेचने के मामले में एक दुकानदार को दबोचा है। साढौरा थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
Trending Videos

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के निरीक्षक विक्रांत कुमार ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि साढौरा थाना क्षेत्र में केवल कुमार दुकान पर अवैध रूप से पेट्रोल बेचने का काम करता है। सूचना मिलते ही उसने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर केवल कुमार की दुकान पर जांच की। जांच के दौरान केवल कुमार अवैध रूप से बिना परमिशन के पेट्रोल बेचता हुआ पाया गया। इस दौरान टीम ने दुकान में रखें पेट्रोल को जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed