{"_id":"69bc4ef255daf6c329025220","slug":"complaints-received-regarding-roads-electricity-land-and-pensions-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153107-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क, बिजली, जमीन व पेंशन की आईं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क, बिजली, जमीन व पेंशन की आईं शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
गांव मैहलावाली में रात्रि ठहराव के दौरान स्टॉल का अवलोकन करते अधिकारी। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांवों में बैठकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में प्रशासन सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचा। खंड जगाधरी के गांव महलांवाली में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य है कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही किया जाए।
गांव के जगजीत सिंह ने बिना सहमति से मुस्तरका जमीन बेचने बारे, डेरा खड़ग सिंह ढाणी में बिजली की वोल्टेज कम आने बारे, मामूराम ने 100 प्रतिशत दिव्यांग होने की वजह से सामान्य काम करने में असमर्थ होने के कारण रोजगार उपलब्ध करवाने बारे, सर्वजीत सिंह ने गांव महलांवाली के एंट्री प्वाइंट से लेकर देवी के मंदिर तक पीडब्ल्यूडी सड़क बनवाने की समस्या रखी।
तालाब की साफ-सफाई करवाने, धर्मबीर ने एससी समुदाय की जमीन पर सरपंच द्वारा नाजायज कब्जा करने बारे, सुरेंद्र देवी ने कॉलोनी की बार-बार अंतिम सर्वे में प्रार्थी का नाम काटे जाने बारे, लखविंद्र सिंह ने गांव में काफी घरों के जो बिजली मीटर गेट के अंदर है जिसका मिस यूज होने की शिकायत दी। त्रिलोक सिंह ने पीडब्ल्यूडी की सड़क में खेती की जमीन आने के बाद मुआवजा न मिलने बारे, सुरजीत सिंह ने गांव महलावाली की गलियों में लोगों की गाड़ियां हटवाने बारे व लोगों के घर के सामने बाहर सड़क पर बने रैंप हटवाने की मांग की।
पिंकी ने उसके पति से तालाक होने पर पति द्वारा प्रार्थी को खर्चा न देने बारे, गुरुद्वारा साहिब के प्रधान बलदेव सिंह संगत गुरदीप सिंह, धर्मवीर, नरेंद्र आदि ने गुरुद्वारा साहिब महलांवाली के पास से निकल रहे नाले को वहां से हटाकर गली में शिफ्ट करने की मांग की। लक्ष्मीचंद ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने बारे, गुरदीप सिंह ने बिजली विभाग से संबंधित पानी, पावर मीटर, एचटी लाइन में अर्थ तार डलवाने बारे, बलविंद्र कुमार ने बिजली बिल माफ करने बारे, जीतो देवी ने घर के ऊपर से बिजली की तार हटवाने बारे, जसकर्ण सिंह ने गांव में पार्क बनाने की मांग की।
लाइब्रेरी व खेल मैदान बनवाने बारे, फकीर चंद ने गांव महलांवाली में पांच मरला भूमि लोगों को कूड़ा डालने हेतु अलॉट भूमि को सरपंच द्वारा पंचायती भूति बताकर नाजायज परेशान करने बारे, रणजीत सिंह निवासी गांव आहलूवाला ने ग्राम पंचायत आहलूवाला में वार्ड एक में विकास कार्य करवाने बारे, गांव आहलूवाला में शमशान घाट में भूमि पक्का करने, शमशान घाट की चार दिवारी बनवाने बारे, गेट लगवाने, गांव की फिरनी से शमशान घाट तक रास्ते का निर्माण करवाने बारे, चरणदास ने निवासी गांव शाहकमेशपुर खंड व्यासपुर ने जोहड़ खेवट से नाजायज कब्जा हटवाने बारे समस्याएं रखी गई।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि जिला यमुनानगर शांतिप्रिय है, लेकिन समाज में बढ़ते नशे के खतरे को देखते हुए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नशे से दूर रखने और बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जगाधरी के बीडीपीओ दीपांशु जिंदल को आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं एडीसी ने मौके पर ही पांच पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए, जिससे लोगों में संतोष देखा गया।
Trending Videos