फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress burns effigy of the central government in protest against the lathi-charge at Jantar Mantar.

Yamuna Nagar News: जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Thu, 23 Jul 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Congress burns effigy of the central government in protest against the lathi-charge at Jantar Mantar.
जगाधरी अनाज मंडी गेट के बाहर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका को हिरासत में लेने के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने जगाधरी अनाज मंडी गेट पर करीब एक घंटे तक धरना देकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान अंबाला सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लग गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह एवं जिला ग्रामीण नरपाल सिंह गुर्जर ने किया। धरने के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जन विरोधी और जनता की आवाज दबाने वाली बताया। धरने के बाद कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस के रूप में लघु सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने जिला उपायुक्त प्रीति को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में छात्र-युवाओं से जुड़े मुद्दों पर हस्तक्षेप करने, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कराने की मांग की गई। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं परीक्षा अनियमितताओं, भर्ती में देरी और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय तानाशाही रवैया अपना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप था कि छात्रों पर लाठीचार्ज और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही अनियमितताओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और कांग्रेस उनके अधिकारों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ती रहेगी। ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी लगातार छात्र-युवाओं के मुद्दे संसद से लेकर सड़क तक उठा रहे हैं। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर बतरा, राजकुमार त्यागी, मोहन गुर्जर, सतपाल कौशिक, सुरेश ढांडा, निर्मल चौहान, मोनिका डूमरा, रविंद्र बबलू, विक्रम सैनी, बलजिंद्र कुमार, गगन खरोड़ सहित अन्य मौजूद रहे।

शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा
जिला कांग्रेस ने ज्ञापन से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं व भर्ती में देरी से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में इन मुद्दों पर संसद में विस्तृत चर्चा करवाने, नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज सभी एफआईआर तत्काल वापस लेने और उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई रोकने की मांग भी उठाई गई।

जगाधरी अनाज मंडी गेट के बाहर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी गेट के बाहर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed