{"_id":"6a611eb61d3cbf7c9f011451","slug":"several-tests-including-those-for-vitamins-thyroid-and-psa-will-be-free-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-159994-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विटामिन, थायराइड, पीएसए सहित कई जांचें होंगी मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विटामिन, थायराइड, पीएसए सहित कई जांचें होंगी मुफ्त
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम के साथ बैठक करते अधिकारी। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल की प्रयोगशाला में बुधवार को आधुनिक सीएलआईए एनालाइजर मशीन का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य विभाग को यह मशीन मुकंद लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स की ओर से उपलब्ध करवाई गई। शुभारंभ के साथ ही मशीन से दस मरीजों के सैंपल की जांच की गई।
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस मशीन के शुरू होने से मरीजों को कई महत्वपूर्ण जांचों के लिए निजी प्रयोगशालाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मशीन से विटामिन-बी12, विटामिन-डी3, थायराइड, फैरेटिन (थैलेसीमिया मरीजों के लिए जांच) और पीएसए यानी प्रोस्टेट कैंसर की जांच की जा सकेगी। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपुल गोयल ने बताया कि मशीन अस्पताल की प्रयोगशाला में स्थापित की गई है।
सरकारी नियमों के अनुसार इन जांचों के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं बीपीएल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग और सरकारी कर्मचारियों के लिए जांच निशुल्क रहेगी। उन्होंने कहा कि निजी प्रयोगशालाओं में इन जांचों पर अधिक खर्च आता है, जिससे मरीजों पर आर्थिक बोझ पड़ता है।
विज्ञापन
डॉ. आशुतोष ने बताया कि मशीन से कैंसर मरीजों की उपचार के बाद निगरानी में भी सहायता मिलेगी। पीएसए सहित अन्य जांचों के माध्यम से मरीजों के उपचार के प्रभाव का मूल्यांकन कर आगे की चिकित्सा योजना तैयार करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।