बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   'Sarv Samaj' (all sections of society) holds protest march in Yamunanagar against the Delhi lathi-charge; demands Education Minister's resignation.

यमुनानगर में दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में सर्व समाज का रोष मार्च, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 23 Jul 2026 04:21 PM IST
'Sarv Samaj' (all sections of society) holds protest march in Yamunanagar against the Delhi lathi-charge; demands Education Minister's resignation.
कन्हैया साहिब चौक से जिला सचिवालय तक निकाला पैदल मार्च, संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में आज सर्व समाज मोर्चा, यमुनानगर के बैनर तले शहर में पैदल रोष मार्च निकाला गया। मार्च में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी), भारतीय किसान यूनियन (रतनमान), बहुजन समाज पार्टी समेत विभिन्न सामाजिक, किसान, मजदूर और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारी कन्हैया साहिब चौक से पैदल मार्च करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग की निंदा की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। प्रदर्शन की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना ने की। उन्होंने कहा कि सर्व समाज, किसान संगठनों, मजदूर संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से राष्ट्रपति से मांग की गई है कि परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और युवाओं की मांगों को गंभीरता से सुना जाए। उनका आरोप था कि पेपर लीक से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है और इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से युवा शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। संजू गुंदियाना ने कहा कि प्रदर्शनकारी लगातार भूख हड़ताल और शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान देने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया, जिससे कई छात्र घायल हुए। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बसपा नेता बृजपाल छप्पर ने कहा कि पूरे देश में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा लेने, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, युवाओं की मांगों पर सकारात्मक निर्णय और पूरे प्रकरण में जवाबदेही तय करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नंगल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कें बनीं तालाब

पंजाब सरकार पर झूठे आरोप लगाने की बजाय NEET पेपर लीक पर जवाब दें कांग्रेस और भाजपा: बलतेज पन्नू

VIDEO: एक तरफ प्रदेश में भूजल सप्ताह चल रहा है दूसरी ओर पानी बर्बाद हो रहा है

23 Jul 2026

VIDEO: राणा प्रताप मार्ग पर बाइक व कार की टक्कर, बाइक सवार घायल, लोग बोले- नशे में थे बाइक सवार

23 Jul 2026

दिल्ली में सुरक्षाबलों पर पथराव करती दिखी भीड़, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

23 Jul 2026
विज्ञापन

Rajasthan: छात्रों के समर्थन में सचिन पायलट, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

23 Jul 2026

अमृतसर में बारिश से गुरु नानक अस्पताल बेहाल, वार्डों में घुसा पानी; मरीजों की चप्पलें तक बह गईं

23 Jul 2026
विज्ञापन

दतिया उपचुनाव: मंत्री के सामने युवक ने कहा- 'लठ से वोट डलवाएंगे', 20 सेकंड के वायरल वीडियो पर सियासत गरमाई

23 Jul 2026

मोगा के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, हिरासत में

कानपुर में महंगी हुई रसोई, बारिश ने हरी सब्जियों के दाम पर लगाई आग

23 Jul 2026

Umaria News: जोहिला बांध का गेट खुला, नीचे मौत को दावत देते रहे मछुआरे; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

23 Jul 2026

Shimla Rain: वीरवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, तापमान में गिरावट; लोगों को उमस से मिली राहत

23 Jul 2026

Pandoh Dam Alert: अब पंडोह डैम से पानी छोड़ने से 30 मिनट पहले बजेंगे 6 अलार्म, मंडी तक मिलेगा खतरे का संकेत

23 Jul 2026

कानपुर: नरेंद्र मोहन सेतु के पास सरेआत गुंडागर्दी, नशे में धुत युवकों ने की ऑटो चालक को पीटा

23 Jul 2026

VIDEO: बेटे ने कुल्हाड़ी से मां को काट डाला, सुबह घर में हुई वारदात से दहला पुरैना गांव, आरोपी बेटा हिरासत में

23 Jul 2026

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांवों में अरबी की खेती से किसानों को मिल रहा अच्छा मुनाफा

कानपुर: तिलक हॉल से निकला कांग्रेस का जुलूस, कलेक्ट्रेट घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

23 Jul 2026

रीवा कलेक्टर की RTO कार्यालय में दबिश: 'कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे', एजेंटों को लगाई फटकार; वीडियो

23 Jul 2026

बिलासपुर: अवैध गतिविधियों की शिकायत पर OYO होटल सील. निगम की बड़ी कार्रवाई

VIDEO: शिकोहाबाद रोड पर देर रात एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ शातिर बदमाश

23 Jul 2026

मोगा में सिंचाई मंत्री ने किया 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण

Ujjain: ड्रायफ्रूट, बेलपत्र, त्रिपुंड व चंद्रमा से सजे श्री बाबा महाकाल, रुद्राक्ष की माला पहनाकर दिए दर्शन

23 Jul 2026

Video: रायपुर में बीजेपी-कांग्रेस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन के साथ छोड़े आंसू गैस के गोले

23 Jul 2026

कानपुर: छापे में मिले विसंगति तो स्पष्टीकरण का मिले मौका, गोष्ठी में वक्ताओं ने दी जानकारी

23 Jul 2026

कानपुर: उद्यमियों ने एक देश, एक चुनाव को बताया सकारात्मक

23 Jul 2026

VIDEO: मथुरा के जिला अस्पताल में दमकल विभाग ने की मॉकड्रिल, स्वास्थ्यकर्मियों ने सीखे आग बुझाने के गुर

22 Jul 2026

Meerut: आबूलेन पर घड़ी कारोबारी की दुकान पर पहुंचा युवक, बद्दो के नाम से मांगी एक करोड़ रंगदारी, भीड़ ने धुना

22 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा 2026 के लिए मेरठ को मिली 8 नई यूपी-112 मोटरसाइकिल, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

22 Jul 2026

Muzaffarnagar: मुस्लिमों ने खरीदे दो मकान, लोगों में रोष, प्रशासन ने कराए खाली

22 Jul 2026

Meerut: दिनदहाड़े व्यापारी के घर लाखों की चोरी, 12 लाख नकदी और आठ तोला सोना ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

22 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed