फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Darkness to be dispelled on the old highway ROB; 56 LED lights to be installed

Yamuna Nagar News: पुराने हाईवे आरओबी पर दूर होगा अंधेरा, लगेंगी 56 एलईडी लाइटें

Thu, 23 Jul 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Darkness to be dispelled on the old highway ROB; 56 LED lights to be installed
आरओबी पर लाइट लगाने के लिए बनाई गई फाउंडेशन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। पुराने हाईवे स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर छाया अंधेरा अब जल्द दूर होगा। नगर निगम की ओर से विश्वकर्मा चौक से रेलवे ओवरब्रिज तक डेकोरेटिव एलईडी लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत सड़क के दोनों ओर कुल 56 लाइटें लगाई जाएंगी।
लाइटें लगाने के लिए बेस तैयार करने का काम चल रहा है। निगम अधिकारियों के अनुसार करीब एक माह में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। लोगों के अनुसार आरओबी क्षेत्र में लंबे समय से पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी। रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ओवरब्रिज के साथ ही सड़क पर तीव्र मोड़ भी है।
विज्ञापन

दोनों ओर पेड़-पौधे होने के कारण अंधेरा और अधिक बढ़ जाता है। बारिश और धुंध के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती थी, जिससे हादसे का खतरा बना रहता था। लोगों ने कई बार इस मार्ग पर लाइटें लगाने की मांग उठाई थी। अब नगर निगम की ओर से यहां पर आधुनिक डेकोरेटिव लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइटें लगने के बाद सड़क पर रोशनी बढ़ेगी और वाहन चालकों को तीव्र मोड़ सहित पूरे मार्ग को देखने में आसानी होगी। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर की सड़कों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। पुराने हाईवे आरओबी पर लगाई जा रही एलईडी लाइटों से रात को यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित हो सकेगी।


अंधेरे के कारण हो चुके हैं कई हादसे

चांदपुर आरओबी तीन साल से प्रशासन की ब्लैक स्पॉट सूची में शामिल है। पिछले चार वर्ष में यहां 79 सड़क हादसों में 28 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें अधिकांश हादसे इसी आरओबी पर हुए। ऐसे संवेदनशील स्थान पर प्रकाश की अत्याधिक आवश्यकता है। शहरवासी बिट्टू वर्मा, शुभम, ललित कुमार, मिंटू ने कहा कि अकसर रात को यहां से गुजरने में खतरा महसूस होता है। अब लाइटें लगने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed