सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cylinders are being delivered a week late after booking

Yamuna Nagar News: बुकिंग के बाद एक सप्ताह की देरी से मिल रहा सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cylinders are being delivered a week late after booking
ससौली रोड पर भारत गैस एजेंसी में गैस बुकिंग करवाने पहुंचे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कमी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि बुकिंग कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को सप्ताहभर बाद सिलिंडर मुश्किल से मिल पा रहा है। इससे रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों को मजबूरी में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग समय से पहले पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं, लेकिन कई बार घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाता। उपभोक्ता रवि, मनदीप और मनोज ने बताया कि उनके घरों में गैस खत्म होने की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कई दिन पहले बुकिंग कराई थी, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिला। ऐसे में उन्हें रोजाना एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्थिति को और गंभीर तब बना दिया है जब बड़ी संख्या में लोगों के मोबाइल फोन पर बिना बुकिंग किए ही गैस सिलिंडर डिलीवरी के मैसेज आने लगे हैं।
इन संदेशों में लिखा होता है कि उनका सिलिंडर डिलीवर कर दिया गया है, जबकि उन्होंने कोई बुकिंग ही नहीं कराई होती। इस तरह के मैसेज मिलने से उपभोक्ता हैरान हैं और उनमें धांधली की आशंका भी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि यदि बिना बुकिंग के डिलीवरी दिख रही है, तो कहीं उनके नाम पर सिलिंडर की कालाबाजारी तो नहीं हो रही।
बड़ी संख्या में उपभोक्ता इस समस्या को लेकर गैस एजेंसियों पर शिकायत करने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा। डीसी प्रीति का कहना है कि लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें, गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।
उन्होंने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए डीसी कार्यालय यमुना नगर में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। शिकायतों के निवारण या जानकारी के लिए कंट्रोल रूम में 01732-237800 पर प्रात: 8.00 बजे से सांय छह बजे तक संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम में डीसी कार्यालय के कर्मचारी की ड्यूटी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए लगा दी गई है।
मुख्यमंत्री ने डीसी से की बात
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बारे में डीसी प्रीति से बात की। सीएम ने डीसी से कहा कि उनको घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी तथा जमाखोरी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई इस मामले में संलिप्त पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रीति ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्तमान में जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल, डीजल तथा एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक पीएनजी गैस का उपयोग करें तथा इसके साथ वैकल्पिक तौर पर इंडक्शन चूल्हा व सोलर कुकिंग सिस्टम का अधिक से अधिक प्रयोग करें, जिससे एलपीजी पर दबाव कम किया जा सके। नए गैस सिलिंडर की बुकिंग स्वीकार होने के पश्चात दो से तीन दिन के भीतर घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed