सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Day-night football tournament to be held at Dussehra Ground on April 12

Yamuna Nagar News: दशहरा ग्राउंड में 12 अप्रैल को खेला जाएगा दिन-रात का फुटबॉल टूर्नामेंट

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Apr 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
Day-night football tournament to be held at Dussehra Ground on April 12
विज्ञापन
जगाधरी। तीसरा रणजीत सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 12 अप्रैल को शहर के दशहरा ग्राउंड में खेला जाएगा। यह जिले का पहला ऐसा टूर्नामेंट है, जो दिन और रात में खेला जाएगा। इस डे-नाइट टूर्नामेंट में पांच राज्यों की नौ टीमें भाग ले रही हैं। यह टूर्नामेंट वरिष्ठ खिलाड़ियों का करवाया जा रहा है, जिसमें 40 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नामेंट में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास मुख्यातिथि होंगे।
Trending Videos


आयोजन समिति सदस्य सुखविंद्र सिंह, पंकज चुघ, संदीप दत्ता, राजू भाटिया ने बताया कि जिले में पहली बार दिन रात का फुटबॉल टूर्नामेंट करवाय जा रहा है। इसमें हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश की नौ टीमें भाग ले रही हैं। वहीं, दो अन्यों की टीमों के आवेदन अभी लंबित हैं। यह पूरे होने पर इसमें टीमों की संख्या 12 सकती है। उन्होंने बताया कि इसमें वरिष्ठ खिलाड़ी अपना जोश, तर्जुबा और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। विजेता टीम को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा करेंगे। विशिष्ट अतिथि जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड नंबर-8 के पार्षद विभोर पहुजा करेंगे।अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ ने बताया कि यह मैच 8ए साइड टीम होगा। हर टीम में आठ खिलाड़ी खेलेंगे। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए सभी बंदोबस्त किए गए हैं। यह मैच लोगों को फुटबॉल व खेलों के प्रति जागरूकता के लिए करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इससे युवाओं को फुटबॉल के प्रति रुझान बनेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed