{"_id":"69d42af88f2bcfc9c00f60b4","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-the-forest-suspected-of-being-high-on-drugs-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-153942-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जंगल में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जंगल में मिला युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
मोहित। फाइल फोटो
विज्ञापन
साढौरा। क्षेत्र के असगर गांव के जंगल में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला है। शव के पास नशे के इंजेक्शन और दवाइयां भी मिली हैं। फैक्टरी में काम पर जा रहे एक युवक की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान जिला अंबाला के उपमंडल नारायणगढ़ के गांव डेरा निवासी 28 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मोहित रविवार से घर से लापता था, जिसके बाद परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे।
घटनास्थल से पुलिस को कुछ संदिग्ध दवाइयां और इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। वहीं मृतक के भाई सोनू ने बताया कि मोहित अविवाहित था।
रविवार को वह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसका शव साढौरा के जंगल में मिला है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी सिविल अस्पताल भेज दिया। साढौरा थाना प्रभारी प्रमोद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos