सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees danced enthusiastically to the bhajans of Shri Ram

Yamuna Nagar News: श्रीराम के भजनों पर जमकर थिरके श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced enthusiastically to the bhajans of Shri Ram
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos



यमुनानगर। रामनवमी पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शहरवासियों ने उत्साह से भाग लिया। शोभायात्रा का हर सड़क व चौराहे पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान चारों तरफ जय श्रीराम के घोष सुनाई दिए, जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के भजनों पर भक्त जमकर थिरके।
शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीराम, माता सीता, वीर लक्ष्मण व हनुमान जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में झांकियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान सभी मार्गों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध देखने को मिले। यहां भगत सिंह चौक पर कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान एवं प्रत्याशी रमन त्यागी ने समर्थकों के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद और ठंडे पेय पदार्थ वितरित किए।
उन्होंने कहा कि श्री रामनवमी भारतीय संस्कृति व हमारी आस्था का बड़ा पर्व है। यह हमें मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। शहर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने इसमें भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed