फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers, enraged by the lack of adequate electricity, staged a road blockade for two hours

Yamuna Nagar News: पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से भड़के किसानों ने दो घंटे तक लगाया जाम

Sat, 01 Aug 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers, enraged by the lack of adequate electricity, staged a road blockade for two hours
साढौरा सडक के बीचो बीच बैठकर जाम लगाते​ किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। धान की फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से नाराज किसानों ने शुक्रवार दोपहर साढौरा में दोसड़का-कालाअंब मार्ग पर पावर हाउस के सामने जाम लगा दिया। भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह ग्रुप) के ब्लॉक प्रधान मतलूब हसन सरांवा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान सड़क पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों का कहना था कि इस समय धान की फसल में सिंचाई का सबसे महत्वपूर्ण समय चल रहा है। बिजली कटौती के कारण लाहड़पुर, बकाला सहित कई गांवों के किसान खेतों तक पानी नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इससे फसलें खराब होने की कगार पर पहुंच गई हैं और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मतलूब हसन ने आरोप लगाया कि किसान अपनी समस्या लेकर दोसड़का स्थित बिजली पावर हाउस पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनकी समस्या सुनने के बजाय अभद्र व्यवहार किया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। इससे नाराज होकर किसानों ने सड़क पर जाम लगाने का निर्णय लिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन

किसान करीब पौने दो घंटे तक सड़क पर दरी बिछाकर बैठे रहे। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।इसके बाद व्यासपुर के नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार और बिजली विभाग के एसडीओ धर्मेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। लेकिन किसान मौके पर एक्सईएन को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक्सईएन व्यासपुर जगमीत सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों के बीच सड़क पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने बिजली आपूर्ति की समस्या के साथ-साथ बिजली कर्मचारियों के दुर्व्यवहार का मुद्दा भी उठाया
। विशेष रूप से जेई राजन के व्यवहार को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर भाकियू शहीद भगत सिंह ग्रुप के रविंद्र कुमार, इकबाल, मिंटू सिंह, अतर सिंह, पवन, लड्डी सिद्धू, सुख्खा, मुकेश, सलीम, अमित, जहांगीर सहित भाकियू टिकैत ग्रुप के ब्लॉक प्रधान जनक पांडो, हलका प्रधान सतपाल मानकपुर और संजू शामपुर भी मौजूद रहे।

एक्सईएन जगमीत सिंह ढिल्लों ने किसानों को आश्वासन दिया कि उन्हें निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर सड़क से जाम हटा दिया।

साढौरा सडक के बीचो बीच बैठकर जाम लगाते किसान। संवाद

साढौरा सडक के बीचो बीच बैठकर जाम लगाते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed