{"_id":"69b9a194f6c22a74cd047164","slug":"fir-against-the-official-of-the-organization-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152980-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: संस्था के पदाधिकारी पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: संस्था के पदाधिकारी पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। निजी स्कूल में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शिकायत के आधार पर बूड़िया थाना पुलिस ने संस्था से जुड़े राम गुप्ता के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मामले की जांच डीएसपी जगाधरी को सौंपी गई है। डीएसपी ने दोनों पक्षों को बुलाया है, जहां आमने-सामने बैठाकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जाएगी। पुलिस का कहना है कि तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
गांव शहजादपुर टपरियों निवासी शिव कुमार की शिकायत के अनुसार, 6 मार्च को उसकी बेटी, जो सुमेर चंद जैन विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है, एसएसटी का पेपर देने गई थी।
आरोप है कि परीक्षा के दौरान लेडी टीचर दिव्या ने बिना कारण उसका पेपर छीन लिया और करीब 30 मिनट बाद उसी पेपर को उसके चेहरे पर फेंकते हुए लौटाया। इस घटना से छात्रा पूरी कक्षा के सामने अपमानित हुई और मानसिक रूप से आहत होकर घर पहुंची।
परिजनों के मुताबिक, बच्ची घर आकर काफी देर तक रोती रही। परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की। प्रिंसिपल ने घटना की सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बाद उन्हें पार्क में बुलाकर समझौते का प्रस्ताव दिया, जिसे छात्रा के परिजनों की ओर से ठुकरा दिया गया।
वहीं 9 और 13 मार्च को स्कूल में हुई बैठकों के दौरान भी परिजनों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया और शिकायत का मजाक उड़ाया गया। वहीं 16 मार्च को फोन पर हुई बातचीत में संस्था के राम गुप्ता द्वारा जातिसूचक शब्द कहे जाने का आरोप भी लगाया गया है।
Trending Videos