सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Flaws found in emergency, lab and blood bank

Yamuna Nagar News: इमरजेंसी, लैब व ब्लड बैंक में मिलीं खामियां

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Flaws found in emergency, lab and blood bank
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का स्वास्थ्य विभाग (एडमिन) के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में पहुंची नौ सार्थक टीमो ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां सामने आईं। मंगलवार की रात करीब 10 बजे से लेकर देर रात एक बजे तक टीम ने मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान इमरजेंसी, ब्लड बैंक और लैब जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में कई तरह की कमियां उजागर हुईं।
Trending Videos

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और प्रदर्शन को सुधारने के उद्देश्य से गठित इस निगरानी टीम ने जिला नागरिक अस्पताल से लेकर उप जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी तक व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव, विभिन्न विभागों में पहुंचे और वहां मौजूद स्टाफ से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली। सबसे चिंताजनक पहलू स्टाफ की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आया। कई कर्मचारियों को यह तक नहीं पता था कि जरूरी दस्तावेजों को किस क्रम में और कैसे फाइल में लगाया जाना चाहिए। वहीं लैब में मौजूद स्टाफ को उपकरणों को सही तरीके से संचालित करना भी नहीं आता था। इस स्थिति पर संबंधित नोडल अधिकारियों के पास भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाओं, उपकरणों और सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं
सार्थक टीम ने मंगलवार की शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक उप जिला अस्पताल जगाधरी का निरीक्षण किया। अस्पतालों में कई स्थानों पर दवाओं, उपकरणों और साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की, लेकिन टीम ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया और व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। बुधवार सुबह भी टीम ने अपना निरीक्षण जारी रखा और जगाधरी अस्पताल के साथ-साथ शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह सहित जिले के कई वरिष्ठ चिकित्सक भी टीम के साथ मौजूद रहे। टीम द्वारा चिह्नित की गई खामियों की रिपोर्ट जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपा जाएगा। टीम वीरवार को भी जिले में ही मौजूद रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed