सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four Domestic Gas Cylinders Seized from Dhaba and Sweet Shops

Yamuna Nagar News: ढाबों व मिठाई की दुकानों से चार घरेलू गैस सिलिंडर जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Four Domestic Gas Cylinders Seized from Dhaba and Sweet Shops
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ ने मंगलवार को टीम के साथ शहर के ढाबों व मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान नियम के विपरीत मिलने चार गैस सिलिंडर जब्त किए गए।
एसडीएम के अनुसार महाराजा ढाबा, प्रवीण ढाबा, स्टैंडर्ड ढाबा, बोबी स्वीट्स, राजीव ढाबा, मुल्तानी ढाबा, बरकत ढाबा, शर्मा ढाबा, अजय ढाबा समेत जड़ौदा गेट और राधा कृष्ण पंचमुखी गौरी मंदिर क्षेत्र की दुकानों को चेक किया गया। इसके साथ ही, छछरौली रोड स्थित विभिन्न ढाबों और मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने 20 से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जिसमें चार गैस सिलिंडर नियमों के उल्लंघन पर सीज किए गए। प्रवीण ढाबा पर समुचित बिल प्रस्तुत न करने पर संचालक को बिल दिखाने के निर्देश दिए गए। अधिकांश ढाबों पर पीएनजी कनेक्शन मिले। एसडीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे एलपीजी पर दबाव कम करने के लिए अधिक से अधिक पीएनजी गैस, इंडक्शन चूल्हा और सोलर कुकिंग सिस्टम का उपयोग करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए उपायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए लोग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक दूरभाष नंबर 01732-237800 पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान बीडीपीओ श्यामलाल, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, नायब तहसीलदार सतीश, मार्केट कमेटी सचिव मोहित बेरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed