सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If the dairies are not shifted within the stipulated time, they will be sealed.

Yamuna Nagar News: निर्धारित समय पर डेयरियां शिफ्ट नहीं हुईं तो होंगी सील

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Apr 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
If the dairies are not shifted within the stipulated time, they will be sealed.
चांदपुर में डेयरी संचालकों को समझाते मुख्य सफाई निरीक्षक। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के रिहायशी क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित पशु डेयरियों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को नगर निगम की टीम ने वार्ड-16 के चांदपुर क्षेत्र में चल रही अवैध डेयरियों का निरीक्षण कर डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किए। निगम ने चेतावनी दी कि 15 दिन के भीतर डेयरियों को रिहायशी क्षेत्र से हटाकर निर्धारित डेयरी कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित नहीं किया गया तो संबंधित डेयरियों को सील करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में की गई। उनके साथ निगम के सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सुशील शर्मा और अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। निगम की टीम ने चांदपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर निरीक्षण कर अवैध रूप से संचालित डेयरियों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई डेयरियां रिहायशी क्षेत्र के बीच संचालित हो रही हैं, जिससे आसपास के लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल ने डेयरी संचालकों को मौके पर ही सख्त निर्देश दिए कि वे नगर निगम के नियमों का पालन करते हुए अपनी डेयरियों को जल्द से जल्द रिहायशी क्षेत्र से बाहर निर्धारित डेयरी कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट करें। नोटिस में साफ तौर पर 15 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई शहर की स्वच्छता व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। उन्होंने कहा कि रिहायशी क्षेत्रों में डेयरियों के संचालन से न केवल गंदगी फैलती है, बल्कि नालियों के जाम होने, मच्छरों के पनपने और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।
इसी कारण निगम द्वारा ऐसे अवैध संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है। निगम ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर डेयरियों को स्वयं स्थानांतरित नहीं किया गया, तो नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर डेयरियों को सील करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed