सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mukand Lal Public School became the winner in hockey

Yamuna Nagar News: हॉकी में मुकंद लाल पब्लिक स्कूल बना विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Apr 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
Mukand Lal Public School became the winner in hockey
हॉकी प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ कोच व स्टाफ। स्कूल
विज्ञापन
यमुनानगर। सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक विद्यालय में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुकंद हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें यमुनानगर, दामला और रादौर स्थित मुकंद शिक्षण संस्थानों के कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।टूर्नामेंट के अंतिम चरण में मुकंद लाल पब्लिक विद्यालय और मुकंद पब्लिक विद्यालय के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें मुकंद लाल पब्लिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की
Trending Videos

। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों के लिए भी विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं रखी गईं, जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों ने शॉट पुट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा नौंवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए अंतः सदन बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने खेल के प्रति अपनी रुचि और जोश का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आपसी सामंजस्य और एकता की भावना को मजबूत करना है। खेल प्रतियोगिताएं सभी को एकता और शांति के सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed