{"_id":"69cc17207370dc4931010b35","slug":"nine-domestic-gas-cylinders-seized-for-misuse-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153666-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दुरुपयोग पर नौ घरेलू गैस सिलिंडर नौ जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दुरुपयोग पर नौ घरेलू गैस सिलिंडर नौ जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
छछरौली में गैस एजेंसी के गोदाम की जांच करती टीम। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। उपमंडल क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। एसडीएम रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित टीमों ने विभिन्न स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाते हुए कुल नौ घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए।
एसडीएम ने बताया कि जांच के दौरान प्रतापनगर क्षेत्र की दुकानों से 5 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए। गांव चूहड़पुर कलां में मिठाई की दुकानों से 4 सिलिंडर बरामद किए गए। टीमों ने प्रतापनगर क्षेत्र में ढाबों, रेहड़ी संचालकों, होटलों और मिठाई की दुकानों सहित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गैस सिलिंडरों के उपयोग की बारीकी से जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है।
इसके अलावा बीपीसीएल गैस एजेंसी के स्टॉक की भी जांच की गई। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियमों के खिलाफ है और इससे सुरक्षा संबंधी खतरे भी उत्पन्न हो सकते हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों को निर्देश दिए कि वे केवल व्यावसायिक सिलिंडरों का ही उपयोग करें।
Trending Videos