सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Oppressive humidity; relief likely on the 29th

Yamuna Nagar News: उमस ने सताया, 29 राहत मिलने के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Oppressive humidity; relief likely on the 29th
यमुनानगर में दोपहर के समय आसमान में उमड़े बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। जिले में मंगलवार को गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिन में कई बार आसमान में बादलों और धूप की आंख-मिचौली चलती रही। इससे गर्मी और उमस में कोई खास राहत नहीं मिली। वहीं मौसम विभाग ने 29 जून से मौसम बदलने पर राहत मिलने की संभावना जताई है।
हालात यह रहे कि पंखे और कूलर की हवा भी लोगों को सुकून नहीं दे सकी। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। जिले का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण उमस का असर ज्यादा महसूस किया गया। बीच-बीच में बादल छाने से लोगों को बारिश की उम्मीद जरूर जगी, लेकिन तेज धूप निकलने से गर्मी फिर बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है। विभाग के अनुसार 29 जून से जिले के मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। छह जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने और अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार का कहना है कि बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही वातावरण में ठंडक बढ़ने से जनजीवन भी सामान्य होगा।
बारिश से धान की रोपाई में मिलेगा फायदा
जिले में धान की रोपाई का कार्य तेजी पकड़ रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में होने वाली बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी और किसानों को सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च कम करना पड़ेगा। जिन किसानों ने अभी धान की रोपाई शुरू नहीं की है, उन्हें भी मौसम अनुकूल मिलने से लाभ होगा। बारिश से भूजल दोहन में भी कमी आएगी और ट्यूबवेलों पर निर्भरता घटेगी। किसानों का कहना है कि यदि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है तो धान की फसल को बेहतर शुरुआत मिलेगी। इससे रोपाई कार्य में तेजी आने के साथ-साथ कृषि लागत भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed