फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Paid tribute to Mohammed Rafi through music

Yamuna Nagar News: सुरों से दी मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Paid tribute to Mohammed Rafi through music
कार्यक्रम के दौरान मौजूद एसपी, मेयर, जिलाध्यक्ष व सोसायटी के सदस्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर यमुनानगर में सुरों की यादगार महफिल सजी। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में श्री गणेश एंटरटेनमेंट एंड ह्यूमेनिटी सर्विस सोसायटी ने रफी नाइट का आयोजन किया। कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे कलाकारों ने उनके गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगीतमय संध्या में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने भाग लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और संगीतमय बना दिया। रफी साहब के एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। देर रात तक चली इस महफिल में उपस्थित लोग महान गायक की आवाज और उनकी यादों में डूबे नजर आए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगर निगम मेयर सुमन बहमनी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा और समाजसेवी विकास क्वात्रा ने शिरकत की। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम महान कलाकारों की विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का बेहतर माध्यम हैं। मोहम्मद रफी जैसे महान कलाकारों के गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और आने वाली पीढ़ियों को संगीत की समृद्ध परंपरा से जोड़ते हैं।

आयोजकों ने बताया कि रफी साहब की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उनकी मधुर आवाज और संगीत योगदान को याद करना था। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि भविष्य में भी शहर में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखा जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद एसपी, मेयर, जिलाध्यक्ष व सोसायटी के सदस्य। प्रवक्ता

कार्यक्रम के दौरान मौजूद एसपी, मेयर, जिलाध्यक्ष व सोसायटी के सदस्य। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed