{"_id":"69bc4b21c89f16cc670d6d45","slug":"people-struggled-in-queues-for-gas-cylinders-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153080-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गैस सिलिंडर के लिए कतारों में जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गैस सिलिंडर के लिए कतारों में जूझते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
एजेंसी के बाहर खड़े गैस सिलिंडर बुक करवाने पहुंचे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में गहराते गैस संकट के बीच प्रशासन की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। एक ओर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े होकर लोग घंटों तक सिलिंडर के लिए जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शिकायतों के निस्तारण के लिए कोई ठोस व्यवस्था तक नहीं की है।
स्थिति यह है कि उपभोक्ता कई दिनों पहले गैस बुकिंग कराने के बावजूद सिलिंडर की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। कई लोगों को बिना बुकिंग के ही डिलीवरी का मैसेज मिल रहा है। कुछ उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग तक नहीं कर पा रहे। इन समस्याओं को लेकर लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जहां दिनभर भीड़ और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। यहां तक की रोजाना कितने सिलिंडरों की बुकिंग हो रही है इसका रिकॉर्ड भी डीएफएससी कार्यालय में नहीं है।
सबसे गंभीर बात यह है कि जिला स्तर पर शिकायत दर्ज कराने के लिए कोई स्थानीय हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कार्यालय के पास यह तक रिकॉर्ड नहीं है कि जिले में गैस से जुड़ी कितनी शिकायतें आ रही हैं और उनमें से कितनी का समाधान हुआ।
अधिकारी यह कहकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई, जबकि हकीकत यह है कि सभी शिकायतें एजेंसियों तक सीमित होकर रह गई हैं। एजेंसी संचालक शिकायतों का समाधान कर रहे हैं या नहीं इसकी जानकारी तक नहीं ली जा रही। प्रशासन ने केवल औपचारिकता निभाते हुए तेल कंपनियों के टोल फ्री नंबर जारी कर दिए हैं।
उपभोक्ताओं को भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के टोल फ्री नंबर 1800-22-4344, इंडियन ऑयल (आईओसीएल) के टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) के टोल फ्री नंबर 18002333-555 नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी जा रही है। लेकिन इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा।
एडवोकेट वरयाम सिंह का कहना है कि गैस एजेंसियां डीएफएससी कार्यालय के अधीन होती हैं। ऐसे में इस कार्यालय में सारा रिकॉर्ड होना चाहिए। यदि इस कार्यालय से फीडबैक या रिकॉर्ड नहीं लिया जाएगा तो एजेंसियां अपनी मनमानी करती रहेंगी। इसलिए तत्काल जिलास्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी कर शिकायतों का रिकॉर्ड लेकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
गैस उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनने के लिए जिलास्तर पर कोई हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है। रोजाना कितने सिलिंडरों की बुकिंग हो रही है यह जानकारी हमारे पास नहीं है। गैस एजेंसियों पर ही सारा रिकॉर्ड होता है। - राकेश बिंदल, कार्यालय अधीक्षक, डीएफएससी।
Trending Videos