सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Portal of invalid schools closed, yet admissions are taking place

Yamuna Nagar News: अमान्य स्कूलों का पोर्टल बंद, फिर भी हो रहे दाखिले

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Apr 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
Portal of invalid schools closed, yet admissions are taking place
विज्ञापन
अभय सिंह
Trending Videos




जगाधरी। जिले के अमान्य स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का भविष्य अंधेरे में फंसता नजर आ रहा है। जिले में बिना अनुमति चल रहे 47 अमान्य स्कूलों का पोर्टल बंद है। दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने होती है। परंतु इन स्कूलों का पोर्टल बंद है और प्रबंधन धड़ाधड़ दाखिले कर रहे हैं। स्कूल अभिभावकों को धोखे में रखकर बच्चों का दाखिला ले रहे हैं। इसका कारण अभिभावकों को अमान्य स्कूलों की जानकारी न होना है। चूंकि विभाग की ओर से अभी तक इसकी सूची सार्वजनिक नहीं की गई है।

ऐसे में एक बार फिर इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य अंधेरे में फंसता नजर आ रहा है। पिछले वर्ष निदेशालय ने बच्चों के भविष्य का ख्याल करते हुए सत्र 2025-26 के लिए अस्थायी मान्यता दे दी थी। वहीं, इस बार निदेशालय ने ऐसे स्कूलों में दाखिला न होने देने के विभाग को आदेश दिए हैं। परंतु जिला विभाग की ओर से इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नए सत्र के लिए दाखिले चल रहे हैं, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ विभाग की लापरवाही का अमान्य स्कूल पूरा फायदा उठा रहे हैं। स्कूल अभिभावकों को धोखे में रखकर बच्चों का दाखिला कर रहे हैं। जिले के सभी अमान्य स्कूलों में 50 प्रतिशत से ज्यादा दाखिले हो चुके हैं और नियमित कक्षाएं लग रही हैं। विभाग की सूची के अनुसार खंड छछरौली में दो स्कूल गैर-कानूनी रूप से चल रहे हैं। वहीं, रादौर व सरस्वतीनगर में दो-दो और साढ़ौरा में चार स्कूल बिना अनुमति के चल रहे हैं। इसी तरह खंड व्यासपुर में छह स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। वहीं, शहर में सबसे ज्यादा 25 स्कूल गैर-मान्य हैं। यमुनानगर शहर की केवल हमीदा कॉलोनी में नौ स्कूल चल रहे हैं, जबकि जगाधरी शहर में छह स्कूल चल रहे हैं। अन्य जगाधरी खंड के ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।

-----------



स्कूलों पर की जाएगी कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता बक्शी ने बताया कि बिना अनुमति चल रहे सभी स्कूल बंद किए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने कसरत शुरू कर दी है। जिले के सभी स्कूलों की जांच की जाएगी। इसके लिए टीमों का गठन किया जाएगा। वहीं, खंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जांच व निरीक्षण किया जाएगा। जिले के सभी अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। इसे लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। संवाद
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed