{"_id":"69c4556d084b58b82f0194ae","slug":"residents-of-sector-17-parked-carts-filled-with-garbage-at-the-bjp-office-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-153365-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सेक्टर-17 के लोगों ने भाजपा कार्यालय में खड़ी की कूड़े से भरी रेहड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सेक्टर-17 के लोगों ने भाजपा कार्यालय में खड़ी की कूड़े से भरी रेहड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय गेट के सामने खड़ी कचरे से भरी रेहड़ियां। संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
यमुनानगर। सेक्टर-17 हुड्डा में छह माह से कूडा न उठाए जाने से गुस्साए सेक्टरवासी कूड़े से भरी रेहड़ियां भाजपा के जिला कार्यालय पर खड़ी कर दीं। इस दौरान उन्होंने छह माह से कूड़ा उठान के संबंध में की जा रही अव्यवस्था पर नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर अब भी सफाई नहीं हुई तो यही कचरा अंदर डाला जाएगा। जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को हालात की भनक लगी, उन्होंने कार्यालय का मुख्य गेट बंद करवा दिया। अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकले और बाहर खड़े सेक्टरवासी गुस्से में उबलते रहे। प्रदर्शनकारियों ने इसे जनता से भागने की कोशिश बताया और कहा कि समस्याओं से मुंह मोड़ने की बजाय समाधान किया जाए।
सेक्टर-17 एसोसिएशन के प्रधान दविंद्र राणा ने तीखे लहजे में कहा कि पिछले छह दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। घर-घर कचरे के ढेर लगे हैं, बदबू और गंदगी से हालात नारकीय हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि आंखें मूंदे बैठे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और उग्र होगा। उन्होंने खुलासा किया कि कचरा कलेक्शन सेंटर पर पिछले छह दिनों से कूड़ा डालने तक नहीं दिया जा रहा, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। एसोसिएशन ने पहले ही सेक्टर में बने छह डंपिंग प्वाइंट बंद करवा दिए थे ताकि गंदगी न फैले, लेकिन अब कचरा उठान ठप होने से लोग फिर उन्हीं स्थानों पर कूड़ा डालने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पहले जहां अलग-अलग स्थानों पर कचरा उठान होता था, अब सब कुछ एक जगह समेट दिया गया है, जिससे पूरे इलाके में गंदगी फैल रही है। पॉश सेक्टर-17 की हालत कूड़ाघर जैसी हो गई है। उड़ता कचरा घरों तक पहुंच रहा है और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
लोगों ने यह भी कहा कि सूखा-गीला कचरा अलग करने की योजना सिर्फ कागजों में है। जमीनी स्तर पर कोई अमल नहीं हो रहा, जिससे सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। प्रदर्शन के दौरान लोगों की भाजपा जिला अध्यक्ष से फोन पर बात हुई तो उन्होंने समस्या के समाधान का जल्द आश्वासन दिया। हालांकि, लोगों ने साफ कहा कि अब आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए। सेक्टरवासियों ने फिलहाल कूड़ा न फेंकने का फैसला लेते हुए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो यह आंदोलन और तेज हो जाएगा। भारत भूषण अनेजा, सुरेंद्र गुप्ता, मंदीप शर्मा, सुमेश राणा, सचिन कांबोज, सुनील सिंघल, केबी मेहता, अशोक अग्रवाल, सुदेश कांबोज, सत्यवान राठी, यशपाल, अमर सिंह कांबोज और बलदेव सिंह ढाड़ा समेत कई लोगों ने साफ कहा कि टिप्पर व्यवस्था नाकाम है। घर-घर से रेहड़ी के जरिए कचरा उठान शुरू किया जाए, ताकि बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी न हो, उन्होंने मांग उठाई। संवाद
Trending Videos

भाजपा जिला कार्यालय गेट के सामने खड़ी कचरे से भरी रेहड़ियां। संवाद- फोटो : samvad