फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Siya stood first and Tanu second in the speech competition

Yamuna Nagar News: भाषण स्पर्धा में सिया प्रथम और तनु द्वितीय

Sat, 01 Aug 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Siya stood first and Tanu second in the speech competition
प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ मुख्य अति​थि व अन्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। माई भारत, यमुनानगर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जगाधरी में नशा मुक्ति विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सिया प्रथम और तनु द्वितीय रहीं।
कार्यक्रम का संयोजन ऑल इंडिया समाज सेवा केंद्र ने किया। समूह गान प्रतियोगिता में जीएमएसएसएस छछरौली ने प्रथम तथा जीएसएसएस मॉडल कॉलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में निर्मला ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आदित्य रावत प्रथम रहे। स्लोगन लेखन में जीएसएसएस जगाधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

समूह नृत्य और नुक्कड़ नाटक में जीएसएसएस जगाधरी वर्कशॉप ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी डीईओ एवं डीपीसी कर्नल सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल और रचनात्मक कार्यों में लगाएं तो समाज को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

माई भारत, यमुनानगर के डिप्टी डायरेक्टर ओंकार स्वामी ने कहा कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने के लिए समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। ऑल इंडिया समाज सेवा केंद्र के अध्यक्ष डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को कमजोर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed