{"_id":"6a6e3380ca7393e4540b19b7","slug":"slogans-raised-against-the-government-over-the-lack-of-a-regularization-order-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-160534-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नियमितीकरण का आदेश न होने पर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नियमितीकरण का आदेश न होने पर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Sat, 01 Aug 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
दमकल केंद्र के बाहर नारेबाजी कर रोष प्रकट करते कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने कच्चे फायर कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। नियमितीकरण का आदेश जारी न होने पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि पांच अगस्त तक नियमितीकरण के आदेश जारी नहीं किए गए तो छह से आठ अगस्त को पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा। इसी कड़ी में शनिवार को मुख्य दमकल केंद्र यमुनानगर में यूनियन की जिला स्तरीय बैठक जिला प्रधान विजेंद्र सिंह की अगुवाई में हुई।
बैठक में जिले के सभी मुख्य एवं उप दमकल केंद्रों से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया और हड़ताल की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई। यूनियन ने कहा कि प्रस्तावित हड़ताल में नियमित, पे-रोल और एचकेआरएनएल के कर्मचारी भी शामिल होंगे। वक्ताओं ने कहा कि पिछले छह वर्षों से कच्चे फायर कर्मचारियों के वेतन में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ती रही।
विज्ञापन
इसके अलावा पिछले 12 वर्षों में किसी भी कच्चे कर्मचारी को नियमित नहीं किया गया। यूनियन नेताओं का आरोप है कि सरकार नियमितीकरण के लिखित आश्वासन से पीछे हटकर कर्मचारियों को केवल जॉब सिक्योरिटी का प्रस्ताव दे रही है, जिसे कर्मचारी स्वीकार नहीं करेंगे।
यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि 29 जुलाई को हरियाणा निवास में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी नियमितीकरण के बजाय जॉब सिक्योरिटी पर जोर दिया गया, जो 13 मई को हुए लिखित समझौते का उल्लंघन है। बैठक का संचालन जिला सचिव रिंकू कुमार ने किया बैठक में कोषाध्यक्ष ललित कुमार, अमित काम्बोज, रामकुमार, देसराज, सुखबीर सिंह, विशाल, अमित कुमार, मोहन लाल, विक्की वालिया, पंकज कुमार, परमाल, सुशील ऋषि, संदीप सहित जिले के विभिन्न फायर स्टेशनों के कर्मचारी मौजूद रहे।