सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students Provided with Information on Financial Management

Yamuna Nagar News: छात्राओं को दी वित्तीय प्रबंधन की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students Provided with Information on Financial Management
हिंदू गर्ल्स कॉलेज मे कार्यशाला के दौरान जानकारी देते मुख्य वक्ता। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


जगाधरी। हिंदू गर्ल्स काॅलेज में वाणिज्य विभाग की ओर से युवाओं के लिए वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला लगाई गई। मुख्य वक्ता नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट के राजीव जैन ने छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आज केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि मुद्रा का सही प्रबंधन सीखना भी जरूरी है। युवाओं को बचत की आदत बचपन से ही डालनी चाहिए और अपनी आय-व्यय का संतुलन बनाकर चलना चाहिए। छोटी-छोटी बचत को सही जगह निवेश करके भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल पेमेंट व धोखाधड़ी से बचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता एक महत्वपूर्ण जीवन कौशल है, जो हर युवा को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाता है। कार्यशाला में छात्राओं ने वित्तीय व्यवस्थाओं और प्रबंधन संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे। मुख्य वक्ता ने छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देखकर सभी की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने छात्राओं को निवेश और बचत के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। कार्यशाला में संकाय की 63 छात्राओं सहित प्राध्यापकों ने भाग लिया। कार्यशाला प्राचार्या मोनिका खुराना के नेतृत्व में हुई। कार्यशाला संयोजिका सीमा गुप्ता की देखरेख में हुई। उर्वशी व जया ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed