फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students showcased their talent at the exhibition

Yamuna Nagar News: प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 02 Aug 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent at the exhibition
सेंट विवेकानंद स्कूल में प्रदर्शनी का अवलोकन करते अ​भिभावक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सेंट विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल जगाधरी में अभिभावक-शिक्षक बैठक और विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने पहुंचकर बच्चों की प्रतिभा का उत्साह बढ़ाया।
अभिभावक-शिक्षक बैठक में शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों से संवाद किया। वहीं प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कला सहित विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल, चार्ट और परियोजनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

स्कूल के निदेशक विमर्श कांबोज और सहायक निदेशिका करिज्मा कांबोज ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना की। प्रदर्शनी में कक्षा चौथी ने प्रथम, कक्षा छठी ने द्वितीय और कक्षा पांचवीं ने तृतीय स्थान हासिल किया। केजी कक्षा के विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। सीनियर वर्ग में कक्षा दसवीं के अभिनव और यश दत्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 11वीं मेडिकल की छात्रा वैष्णवी द्वितीय तथा टीना, आध्या और कक्षा 12वीं कॉमर्स की छात्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जगजोत सिंह, सत्यम, अमन और भार्गव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाचार्या पायल दत्ता ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed