{"_id":"69b9a65c00de71496b097429","slug":"sushant-and-siddhant-secure-first-place-in-essay-writing-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-153003-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में सुशांत और सिद्धांत प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में सुशांत और सिद्धांत प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल काॅलेज के रेड रिबन क्लब की ओर से एचआईवी/एड्स पर ऑनलाइन राष्ट्र स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया।
इस दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज बीएससी के चतुर्थ वर्ष के सुशांत गुप्ता और मुकंद लाल नेशनल कॉलेज यमुनानगर की एमएससी के सिद्धांत ने पहला स्थान पाया। फरीदाबाद के डीएवी सेन्चुरी कॉलेज की बीबीए प्रथम वर्ष के जतिन ने दूसरा और तिलकराज चड्ढा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान, यमुनानगर के बीसीए के प्रथम वर्ष की कंचन ने तृतीय स्थान पाया।
सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान तथा विजेताओं को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता नोडल अधिकारी डॉ. सविता गर्ग के नेतृत्व में करवाया गया। प्राचार्य डाॅ. अनिल धवन ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति गंभीर बनाना सभी संस्थानों की जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रम इस कड़ी में अहम भूमिका निभाते हैं। संवाद
Trending Videos