सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The female students were briefed on fashion designing techniques

Yamuna Nagar News: छात्राओं को फैशन डिजाइनिंग की तकनीक के बारे में बताया

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The female students were briefed on fashion designing techniques
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल व फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से स्टार्टअप और नवाचार के लिए कोरलड्रॉ के साथ रचनात्मक डिजाइन विषय पर कार्यशाला लगाई गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को डिजाइनिंग के क्षेत्र में नवीन तकनीकों से अवगत करवाना और उद्यमिता के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम प्राचार्या एवं आईआईसी अध्यक्ष डॉ. सुरिंद्र कौर के नेतृत्व में करवाया गया। कार्यक्रम आईआईसी कन्वीनर विवेक व संयोजक मनजीत कौर की देखरेख में हुआ। कार्यशाला में अजिंद्र पाल सिंह, आंचल व पॉल्वी ने छात्राओं को कोरलड्रॉ सॉफ्टवेयर से डिजाइनिंग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। अजिंद्र पाल सिंह ने कहा कि कोरलड्रॉ आज डिजाइनिंग और स्टार्टअप्स के लिए एक महत्वपूर्ण टूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंचल ने छात्राओं को इसकी व्यावहारिक उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं के बारे में बताया। वहीं, पॉल्वी ने रचनात्मक और इनोवेशन से स्वयं का स्टार्टअप स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डिजाइनिंग से संबंधित नई तकनीकों में रुचि दिखाई। कार्यक्रम में सोनिया, निधि, परवीन, साक्षी, प्रियंशी ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed