{"_id":"69d42dbc3a58a9afd900c92c","slug":"the-name-of-the-elderly-woman-living-alone-was-added-to-the-family-id-of-narnaul-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153975-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अकेली रह रही बुजुर्ग का नाम नारनौल की फैमिली आईडी में जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अकेली रह रही बुजुर्ग का नाम नारनौल की फैमिली आईडी में जोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। प्रशासन ने लापरवाही से वार्ड चार निवासी 65 वर्षीय वृद्ध चंदो देवी की फैमिली आईडी नारनौल के किसी संपन्न परिवार के साथ जोड़ दी गई है। जिस कारण बीपीएल परिवार से संबंधित वृद्ध चंदो देवी का बीपीएल कार्ड भी काट दिया गया। बीपीएल कार्ड कटने से उन्हें डिपो से राशन नहीं मिल पा रहा है। अकेली रहने वाली चंदो देवी का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। अपनी फैमिली आईडी में गलत तरीके से जोड़़े गए लोगों के नाम कटवाने के लिए वह दर-दर की ठोकरे खा रही है। लेकिन बार बार आवेदन करने पर भी प्रशासन की ओर से उसकी कोई सुध नहीं ली जा रही है।
चंदो देवी ने बताया कि वह अकेली रहती है और बुढ़ापा पेंशन व बीपीएल राशन कार्ड पर मिलने वाले राशन से अपना गुजारा करती है। लेकिन प्रशासन की गलती से उसकी फैमिली आईडी में पहले भिवानी के एक परिवार को जोड दिया गया था। बाद में फैमिली आईडी से उस परिवार को काटा गया। बाद में उसकी फैमिली आईडी में नारनौल के एक परिवार की फैमिली को जोड दिया गया। जिनकी आय अधिक थी। जिस कारण उसका बीपीएल राशन कार्ड कट गया है। अब वह अपनी फैमिली आईडी मे जोड़े गए नाम को कटवाने के लिए कई बार आवेदन कर चुकी है। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। संवाद
Trending Videos