सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three complaints were received at the camp, but none were resolved.

Yamuna Nagar News: शिविर में आई तीन शिकायतें, किसी का नहीं हुआ समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Apr 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
Three complaints were received at the camp, but none were resolved.
समाधान ​शिविर मे लोगों की समस्याएं सुनते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। प्रशासन के समाधान शिविर में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन अधिकांश शिकायतें शिविर से संबंधित विभाग को भेजी जा रही है।
Trending Videos

जिला सचिवालय के प्रथम तल पर सोमवार को कई फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। शिविर की अध्यक्षता नगराधीश पीयूष गुप्ता ने की। शिविर में तीन अन्य शिकायतें आईं औरकिसी का भी समाधान नहीं हुआ।
इस दाैरान जगाधरी की कहरान गली निवासी तरुण कांबोज समाधान शिविर में सिविल अस्पताल की ओर से उनका गलत मेडिकल बनाने की शिकायत लेकर पहुंचा। यहां तरुण कांबोज ने बताया कि गली निर्माण के दौरान गली के दबंग लोगों ने उससे मारपीट की। इस दौरान उन लोगों ने नुकीले हथियार से उसकी पीठ, पेट और पैर पर कई वार किए। इस पर उन्होंने सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। चिकित्सक ने मेडिकल गलत बना दिया। चिकित्सक के अनुसार झगड़े में लगने वाली चोट है पर उन पर हमला हुआ था। सीटीएम ने सीएमओ को फोन पर इसे दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गांव सुघ निवासी हरिराम पीला राशन कार्ड कटने की शिकायत लेकर पहुंचा था। हरिराम ने बताया कि उनका पीला राशन कार्ड बना हुआ था। इस दौरान बेटा पढ़ाई के लिए बाहर जाना चाहता था, जिस पर उन्होंने बैंक में ऋण के लिए आवेदन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed