सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trial Schedule for Admission to Sports Nurseries Released

Yamuna Nagar News: खेल नर्सरियों में प्रवेश के लिए ट्रायल का शेड्यूल जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Trial Schedule for Admission to Sports Nurseries Released
तेजली खेल परिसर में अभ्यास करते पहलवान। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


जगाधरी। विभाग की ओर से खेल नर्सरियां एक अप्रैल से शुरू होंगी। खेल नर्सरियों प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल से किया जाना है। इसके लिए खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों के ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें इंडोर और आउटडोर खेलों के लिए 30 मार्च और एक अप्रैल को ट्रायल लिया जाएगा। यह ट्रायल तेजली खेल परिसर और सरस्वती विद्या मंदिर में होंगे।
स्केटिंग के ट्रायल जगाधरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में करवाए जाने हैं। इसके अलावा कबड्डी, कुश्ती, हॉकी, बेडमिंटन, बॉक्सिंग, फैंसिंग और लॉन टेनिस के ट्रायल तेजली खेल परिसर के मैदानों व कोर्ट में करवाए जाएंगे। सभी खेलों का विभाग की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का पंजीकरण मौके पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके साथ ही विभाग की ओर से भत्ता भी मिलता है। प्रत्येक नर्सरी के लिए कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। इसमें दो आयु वर्ग होते हैं। खेल नर्सरी के 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1,500 रुपये और 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 2,000 रुपये की राशि दी जाती है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध करवाना है।
कुश्ती के ट्रायल 30 मार्च सुबह नौ बजे, हॉकी का ट्रायल 30 मार्च सुबह नौ बजे, बॉक्सिंग का ट्रायल एक अप्रैल सुबह नौ बजे, तलवारबाजी का ट्रायल 30 मार्च सुबह नौ बजे, बेडमिंटन के ट्रायल 30 मार्च सुबह नौ बजे, लॉन टेनिस के ट्रायल एक मार्च सुबह नौ बजे और कबड्डी के ट्रायल 30 मार्च सुबह नौ बजे तेजली खेल परिसर में लिए जाएंगे। वहीं, स्केटिंग के ट्रायल 30 मार्च सुबह नौ जगाधरी के सरस्वती विद्या मंदिर के स्केटिंग कोर्ट में होगा।
ट्रायल के लिए शर्त
खिलाड़ी हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए और मौके पर प्रमाण पत्र लेकर जाना होगा। इसके साथ आधार कार्ड की मूल कॉपी, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र लेकर जाना होगा। खिलाड़ियों का मौके पर पंजीकरण किया जाएगा और ट्रायल के बाद नर्सरियों के लिए चयन होगा।
खेल नर्सरियों के लिए प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का नर्सरियों में पंजीकरण किया जाएगा। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed