सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Volunteers provided information about anemia to the villagers

Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को दी एनीमिया की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Volunteers provided information about anemia to the villagers
गांव मांडखेड़ी की टपरियों में ग्रामीणों की जांच करती डॉक्टरों की टीम। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय की एनएसएस ईकाइयों की ओर से गोद लिए क्षेत्र मांडखेड़ी की टपरियां में एक दिवसीय शिविर लगाया गया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को एनीमिया के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। शिविर में एनीमिया की जांच की गई।
शिविर कार्यक्रम अधिकारी प्रो. गौरव बरेजा व डॉ. उषा के नेतृत्व में लगाया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता व सामुदायिक सेवा को बढ़ावा देना रहा। शिविर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई के सहयोग से लगाया गया। इसमें आईएमए अध्यक्ष डॉ. ऋतु मग्गो व डॉ. भावना शर्मा पहुंची। लैब टेक्नीशियन मनदीप ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शिविर में लोगों की एनीमिया जांच की गई। शिविर में कुल 45 महिला ने रक्त की जांच करवाई। इसके अतिरिक्त 22 एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने रक्त की जांच करवाई। इसका उद्देश्य एनीमिया के मामलों की पहचान करना तथा इसके कारणों, लक्षणों व बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। स्वयंसेवकों ने शिविर में पंजीकरण किया और चिकित्सीय दल का क्षेत्र के प्रति मार्गदर्शन किया।
प्राचार्या डॉ. करुणा ने स्वयंसेवकों ऐसे सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एनीमिया के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। इसके प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ समाज सेवा की ऐसी गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह शिविर न केवल एनीमिया की समय पर पहचान का माध्यम बना, बल्कि स्वयंसेवकों को इससे सामाजिक समस्याओं की भी जानकारी मिली है। शिविर के दौरान लोगों को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच व स्वस्थ जीवनशैली के उपाय बताए गए।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed