{"_id":"69bc46fad6bb02872908d7a7","slug":"won-gold-in-bodybuilding-bronze-in-powerlifting-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-153106-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण, पॉवर लिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण, पॉवर लिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
पावर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ अधिकारी। स्वयं
- फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा पाॅवर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के दीनबंधु छोटूराम थर्मल पाॅवर प्लांट (डीसीआरटीपीपी) में कार्यरत विजय सिंह ने खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। विजय सिंह ने बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले व संस्थान का नाम देशभर में रोशन किया है। वहीं पॉवर लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता है।
हरियाणा पाॅवर सपोर्ट ग्रुप के ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से 47वीं पाॅवर लिफ्टिंग व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता करवाई गई थी। इस प्रतियोगिता में विजय सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। बॉडी बिल्डिंग की मध्यम श्रेणी में विजय ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता है। पाॅवर लिफ्टिंग स्पर्धा में भाग लेते हुए विजय सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में विजय ने कांस्य पदक अपने नाम किया। विजय सिंह तीन वर्ष से एचपीजीसीएल विभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
Trending Videos