सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar's star shines in Thailand, Ankit wins gold medal

Yamuna Nagar News: थाईलैंड में चमका यमुनानगर का सितारा, अंकित ने जीता गोल्ड मेडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar's star shines in Thailand, Ankit wins gold medal
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के गांव इस्माइलपुर के युवा खिलाड़ी अंकित ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 11 से 15 मार्च तक थाईलैंड में आयोजित बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज में अंकित ने गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही अंकित अपने गांव इस्माइलपुर पहुंचे, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उनका फूल-मालाओं और ढोल के साथ स्वागत किया।
Trending Videos

अंकित के पिता कुलवंत सिंह राजकीय स्कूल में अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि अंकित ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से एमएससी बायोकेमिस्ट्री तक की पढ़ाई की है। अंकित को बचपन से ही खेलों में रुचि थी और पांचवीं कक्षा से ही उसका झुकाव बैडमिंटन की ओर होने लगा था। शुरुआत में हालांकि सही मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा था। कुलवंत सिंह ने बताया कि इसी दौरान यमुनानगर के खिलाड़ी एवं कोच सुशील कुमार से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने अंकित की प्रतिभा को पहचानते हुए उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद अंकित को दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण दिलवाया गया, जहां उसकी खेल क्षमता और निखरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद अंकित की मुलाकात बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव आशुतोष राणा से हुई। दिल्ली में हुए ट्रायल में अंकित ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उसका चयन टीम में किया गया। इसके बाद थाईलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में उसने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। अंकित की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और जिले में उत्साह का माहौल है। अंकित ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed