सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth Arrested with 20 Grams of Heroin

Yamuna Nagar News: 20 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Youth Arrested with 20 Grams of Heroin
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने प्रतापनगर क्षेत्र से युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान प्रतापनगर के रत्ती मोहल्ला निवासी अकरम के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेल की टीम में तैनात एएसआई कुलदीप ने बताया कि वह शाम को टीम के साथ गश्त कर रहा था। इस दौरान टीम को सूचना मिली थी कि प्रताप नगर क्षेत्र में एक युवक नशीले पदार्थ के साथ घूम रहा है। टीम ने मौके पर पहुंच कर युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। इस पर उससे हेरोइन बरामद हुई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed