{"_id":"69d42e8e9a1ec94fb90c7294","slug":"youth-caught-with-smack-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-153954-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्मैक के साथ युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्मैक के साथ युवक काबू
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल टीम ने स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान युवक से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल की टीम को सूचना मिली थी कि भारत सेवक नगर, जगाधरी क्षेत्र में एक युवक नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर युवक को गिरफ्तार किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी के दौरान युवक से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भारत सेवक नगर निवासी रोबिन सिंह के तौर पर हुई। एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जाएगी कि वह नशीले पदार्थ कहां से लाता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था। इंचार्ज अनिल कुमार ने यह भी बताया कि आरोपी का भाई भी नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है। करीब छह माह पहले पुलिस ने उसके भाई हरविंद्र को एक किलो 103 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। संवाद
Trending Videos