सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   60 posts of secretaries are vacant in panchayats across the district, villagers are worried.

Bilaspur News: जिलेभर की पंचायतों में सचिवों के 60 पद खाली, ग्रामीण परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
60 posts of secretaries are vacant in panchayats across the district, villagers are worried.
विज्ञापन
एक सचिव के भरोसे दो से 3 पंचायतें, लोगों को प्रमाणपत्र बनाने में आ रहीं दिक्कतें
Trending Videos

सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद सचिवों को सौंपा है जिम्मा
निशिल मेहता
सोलन। जिले में पंचायत सचिवों के 60 पद रिक्त पड़े होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई काम अधर में अटके हैं। लोग जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने, परिवार रजिस्टर की कॉपी लेने, मनरेगा संबंधी कार्य करवाने और चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने पंचायत आते हैं, लेकिन अकसर सचिव नहीं मिलते। एक सचिव पर दो से तीन पंचायतों का जिम्मा होता है और वे अन्य पंचायतों में भी ड्यूटी दे रहे हैं। सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद काम का सारा जिम्मा सचिवों को सौंपा गया है। रिक्त पदों के कारण एक ही सचिव को कई पंचायतों का काम संभालना पड़ रहा है, जिससे न तो काम सही से हो पा रहा है और न ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। जिलेभर में कई पद दो सालों से खाली हैं। यह रिक्तता पंचायत सचिवों के सेवानिवृत्त होने के कारण बनी। जिला पंचायती राज विभाग ने पहले भी इन पदों को भरने के लिए सरकार को जानकारी दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोलन जिले में कुल 257 पंचायतें हैं, जिनमें से 18 नई पंचायतें हैं। संवाद
कोट
जिलेभर में खाली पड़े पंचायत सचिवों के पदों को भरने के लिए पहले भी सरकार को बता दिया गया है। अब सरकार की ओर से इन पदों को भरने के लिए कुछ पद निकाले हैं। जैसे ही नई नियुक्तियां होंगी, रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जोगिंद्र प्रकाश राणा, जिला पंचायतीराज अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed