{"_id":"69c3e59396524aef6f0bbe12","slug":"delimitation-of-zila-parishad-wards-finalized-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156692-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर में जिला परिषद वार्डों का परिसीमन हुआ फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर में जिला परिषद वार्डों का परिसीमन हुआ फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तियां न आने पर बिना संशोधन लागू हुआ नया ढांचा
16 मार्च को जारी प्रारूप पर 19 मार्च तक मांगे गए थे सुझाव, नहीं आई आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में जिला परिषद वार्डों के परिसीमन को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया पर प्रशासन ने अंतिम मुहर लगा दी है। उपायुक्त राहुल कुमार ने वार्डों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन अधिसूचित कर दिया है।
प्रशासन की ओर से 16 मार्च 2026 को परिसीमन का प्रारूप प्रकाशित किया गया था और 19 मार्च तक आम जनता से आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित किए गए थे। तय अवधि में एक भी आपत्ति प्राप्त न होने के चलते प्रशासन ने बिना किसी बदलाव के ही अंतिम अधिसूचना जारी कर दी। अंतिम अधिसूचना के अनुसार जिला परिषद बिलासपुर को 14 वार्डों में विभाजित किया गया है। इस परिसीमन के तहत प्रत्येक वार्ड में कई ग्राम पंचायतों को शामिल कर नया निर्वाचन ढांचा तैयार किया गया है। वार्ड संख्या 1 घंडालवीं में भपराल, लंझता, कोट, हटवाड़, देहरा-हटवाड़, बम्म, पंतेहड़ा, घंडालवीं, मरहाणा, कुठेड़ा-मरहाणा, सलाओं-उपरली और हम्बोट पंचायतें शामिल हैं। वार्ड संख्या 2 सेऊ में लैहड़ी-सरेल, बरोटा, डंगार, पडयालग, हरितल्यांगर, गतवाड़, गाहर, बाह, दधोल, छंदोह, सेऊ, तड़ौन, कसारू और भराड़ी पंचायतें शामिल की गई हैं। वार्ड संख्या 3 कुठेड़ा में मैहरी-काथला, लद्दा, तलवाड़ा, पटेर, कुठेड़ा, मोरसिंघी, दाबला, कोठी, तियूनखास, भुल्सवाए और तल्याणा पंचायतें रखी गई हैं। वार्ड संख्या 4 ननावां में हवाण, कुहमझवाड़, सरयूनखास, ननावां, मल्यावर, रोहिण, बल्हचुराणी, हरलोग, घुमारवीं, दकड़ी, लुहारवीं, पट्टा और बाड़ी मंझेड़वा पंचायतें शामिल हैं। वार्ड संख्या 5 बड़गांव में बरठी, मोही, पपलाह, पलासला, करलोटी, कपाहड़ा, छत, संडयार, कोटलू ब्राह्मणां, सुन्हाणी, डूहक, बड़गांव और बलोह पंचायतें शामिल की गई हैं। वार्ड संख्या 6 रोहल में डाहड, रोहल, गालियां, बैहना-ब्राह्मणां, बाला, झंडूता, बलघाड़, मलांगण, घंडीर, बल्हसीणा, दसलेहड़ा और झबोला पंचायतें शामिल हैं। वार्ड संख्या 7 जेजवीं में नघ्यार, बड़गांव-ग्लू, कोसरियां, घराण, सनीहरा, भड़ोलीकलां, कुलज्यार, कलोल, डूडियां, मलराओं, जेजवीं, पपलोआ, सलवाड़ और धणी पंचायतें शामिल की गई हैं। वार्ड संख्या 8 जांगला में समोह, विजयपुर, निहाण, गेहड़वीं, जांगला, नखलेहड़ा, डमली, बडोल, बैहना-जट्टा, बैरी दडोला, हीरापुर, औहर, बैरीमियां और दाड़ी-भाड़ी पंचायतें शामिल हैं। वार्ड संख्या 9 बामटा में अमरपुर, पनोल, बकरोआ, अवारी खलीण, फटोह पनोह, कन्दरौर, बेनला-ब्राह्मणां, निचली-भटेड, चांदपुर, बल्ह-बलवाणा, कुड्डी, बामटा और ओयल पंचायतें शामिल की गई हैं। वार्ड संख्या 10 बरमाणा में बरमाणा, पंजगाई, हरनोड़ा, धौणकोठी, जमथल, धार-टटोह, सोलग-जुरासी, दरोबड़, दयोली, बिनौला, नोग, बैरी रजादियां और सिहड़ा पंचायतें शामिल हैं। वार्ड संख्या 11 नम्होल में सुई-सुरहाड़, दिगथली, डोबा, रानीकोटला, भोली, साई-खारसी, सोलधा, छकोह, मलोखर, सिकरोहा, पंजैल-खुर्द, नम्होल और घ्याल पंचायतें शामिल हैं। वार्ड संख्या 12 जुखाला में कोटला, निहारखण-बासला, जुखाला, माकड़ी-मार्कंड, बंदला, रघुनाथपुरा, कोठीपुरा, राजपुरा, दयोथ, मैहथी, कल्लर, नौणी, स्योहला, छड़ोल और कचैली पंचायतें शामिल की गई हैं। वार्ड संख्या 13 स्वाहण में तनबौल, टाली, कुटैहला, री, स्वाहण, बैहल, मण्डयाली, नकराणा, टरवाड़ और कौंडावाला पंचायतें शामिल हैं। वार्ड संख्या 14 कोटखास में धरोट, कोटखास, घवाण्डल, सलोआ, माकड़ी, भाखड़ा, रोडजामन, तरसूह-ग्वालथाई, लैहड़ी, दबट, मजारी, कौलावालां-टोबा, बस्सी और खरकड़ी पंचायतें शामिल की गई हैं।
इनसेट
पारदर्शी प्रक्रिया के बाद अंतिम अधिसूचना
उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई और आमजन को सुझाव देने का पूरा अवसर दिया गया। यह अंतिम प्रकाशन सर्वसाधारण की जानकारी के लिए जारी किया गया है और आगामी जिला परिषद चुनाव इसी परिसीमन के आधार पर संपन्न करवाए जाएंगे।
Trending Videos