{"_id":"69c3e4d2c986e5ea7705c946","slug":"ghumarwin-summer-festival-preparations-for-security-and-arrangements-in-full-swing-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156690-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव : सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव : सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में ग्रीष्मोत्सव की तैयारियों को लेकर निरीक्षण पर पहुंचे एसडीएम व अन्य। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
5 अप्रैल से शुरू होगा राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव
एसडीएम ने अधिकारियों सहित लिया तैयारियों का जायजा
छोटे झूलों, अन्य मनोरंजक गतिविधियों के लिए पुल के पास स्थान चिह्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला घुमारवीं के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) घुमारवीं गौरव चौधरी ने बुधवार को मेला ग्राउंड का विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड, जल शक्ति विभाग, नगर परिषद सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व शहर के पदाधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने मेला स्थल के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर चल रही तैयारियों की समीक्षा की और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसडीएम गौरव चौधरी ने बताया कि 5 अप्रैल से शुरू होने वाला यह राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव क्षेत्र का एक प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता और आपसी समन्वय के साथ करना होगा। उन्होंने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, यातायात प्रबंधन को लेकर विभागवार जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मेले के आरंभ से पूर्व सभी व्यवस्थाएं धरातल पर सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसडीएम ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, निर्बाध पेयजल आपूर्ति तथा बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात को सुचारू रखने के लिए भी आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले को अधिक आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बड़े व छोटे झूलों, अन्य मनोरंजक गतिविधियों के लिए पुल के समीप अलग स्थान चिह्नित किया गया है। मेला ग्राउंड से उक्त स्थान तक आने-जाने के लिए एक सुगम और सुरक्षित मार्ग विकसित किया जाएगा, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान सीर खड्ड में बने चेक डैम का भी अवलोकन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर चेक डैम के दोनों ओर रेलिंग लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही चेक डैम के दोनों सिरों को मेला ग्राउंड से जोड़ दिया गया है, ताकि लोगों को आवाजाही में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस वर्ष का ग्रीष्मोत्सव मेला न केवल सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हो, बल्कि व्यवस्थाओं के दृष्टिकोण से भी एक आदर्श आयोजन बनकर उभरे। एसडीएम गौरव चौधरी ने विश्वास जताया कि सभी विभागों के संयुक्त प्रयासों से यह मेला भव्य, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न होगा।
Trending Videos