सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meritorious students who excelled in academics, sports and cultural activities were awarded.

Bilaspur News: शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी नवाजे

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students who excelled in academics, sports and cultural activities were awarded.
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित वार्षिक उत्सव में छात्रा को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: कॉलेज प्
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामलाल ठाकुर उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सदर बंबर ठाकुर और उनकी पत्नी भावना ठाकुर ने शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नाटी, एकल गान, समूह गान, बिलासपुर लोक नृत्य, भांगड़ा सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेल और शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। महाविद्यालय की सीएससीए प्रेसीडेंट नेहा ठाकुर ने सभी अतिथियों का विधिवत स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि मैं यहां का छात्र रहा हूं और जब भी यहां आता हूं तो मुझे खुशी का अनुभव होता है। उन्होंने लाइब्रेरी की रैंकिंग के लिए महाविद्यालय प्रशासन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम हमेशा चाहते हैं कि महाविद्यालय बिलासपुर निरंतर तरक्की करता रहे और जो भी कमी है उसे पूर्ण करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी और महाविद्यालय की लाइब्रेरी को सुविधा देकर एक शैक्षणिक माहौल स्थापित हुआ है। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने समस्त महाविद्यालय प्रशासन को शुभकामनाएं दीं और कहा कि मैं भी पूर्व में इसी महाविद्यालय का छात्र रहा हूं और हास्टल में रहा हूं। उन्होंने कहा कि जब भी मैं इस महाविद्यालय में आता हूं तो मुझे यहां यह दिखाई देता है कि हमने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत तरक्की की है। उन्होंने कहा कि पहले बिलासपुर में एक ही इंटरमीडिएट स्कूल था और आज हमने लंबा सफर तय किया है अब पूरे हिमाचल प्रदेश में कई महाविद्यालय हैं। महाविद्यालय में पीजी की कक्षाएं शुरू होना एक अच्छी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के सभी लोग इकट्ठा होकर महाविद्यालय को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग करें। यही मेरी कामना है। इस अवसर पर कॉलेज के पीटीए अध्यक्ष नईम महोम्मद, जिला अध्यक्ष अंजना धीमान, एनएसयूआई के वाइस प्रेजिडेंट रिहान, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कंट्रोलर ऑफ एग्जाम प्रो. श्याम लाल कौशल, सुरेश ठाकुर, हीरा लाल, महाविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. नीरज वर्मा, डॉ. मीना वर्मा, प्रो. कश्मीर सिंह कश्यप, सीमा चंदेल, रिसेप्शन कमेटी के सदस्य प्रो. रणजीत, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. सुरजीत, डॉ. रितु, डॉ. नम्रता पठानिया, डॉ. सोनिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
इन बच्चों को मिला सम्मान
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में पूर्णिमा, कोमल, मोनिका, आशा, आरती, ज्योति, अभय, प्रियंका, सपना, आंचल, मीनाक्षी, मनीषा, शुभम, दीपक, गौरव, पीयूष, मोहित, अमन, प्रेमलता, स्नेहा, अर्चना, चंद्रेश, शालिनी, पलक, तनुष, अश्विन, करुणा, मुस्कान, विशाल, शिवानी, किरण, रिया, प्रिया, डिंपल, आकांक्षा, कशिश, दीपाली, शीना, साक्षी, अनु, नीरज, साहिल, आभा, पुष्पा, अक्षय, दिनेश, निशांत, गौरव, विवेक, करण, कृतिका, सोनाक्षी, मन्नत, रोहित, सुनिधि, तन्वी, तानिया, अर्पित, नेहा, नैंसी, खुशी, मोहित, रिया, माया, करण, तृप्ता, निकिता आदि विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed