सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Employees encouraged to work in Hindi in offices

Bilaspur News: कर्मचारियों को कार्यालयों में हिंदी में कार्य करने के लिए किया प्रेरित

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Employees encouraged to work in Hindi in offices
एनटीपीसी कोलडैम में आयोजित हिंदी कार्यशाला में उपस्थित कर्मचारी व अन्य। स्रोत: एनटीपीसी कोलडैम।
विज्ञापन
-एनटीपीसी कोलडैम में हिंदी कार्यशाला का हुआ आयोजन
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति बिलासपुर और एनटीपीसी कोलडैम ने कोलडैम परिसर में राजभाषा हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यालयीय उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में एनटीपीसी कोलडैम के परियोजना प्रमुख एसएस राव मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर यूको बैंक चंडीगढ़ के मुख्य प्रबंधक प्रदीप चतुर्वेदी ने राजभाषा कार्यशाला में मुख्य वक्ता की भूमिका निभाई।
उन्होंने राजभाषा अधिनियम के तहत सरकारी कार्यों में हिंदी के अनिवार्य उपयोग एवं उसके अनुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने नियमों का पालन न करने की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए हिंदी में पत्राचार और दैनिक कार्यों में सरलता से हिंदी के उपयोग के व्यावहारिक उपायों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि हिंदी का प्रयोग केंद्रीय सरकारी कार्यालयों एवं सभी संस्थानों का महत्वपूर्ण दायित्व है। मुख्यातिथि ने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कार्यालयों की राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने सभी सदस्य कार्यालयों से अपने-अपने संस्थानों में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने, कर्मचारियों को प्रेरित करने और राजभाषा संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंगला हरींद्रन ने बताया कि एनटीपीसी कोलडैम के विभिन्न विभागों में शत-प्रतिशत कार्य हिंदी में किए जा रहे हैं। इस अवसर पर नराकास बिलासपुर के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, सचिव नरेंद्र आजाद, एनटीपीसी कोलडैम के अपर महाप्रबंधक मंगला हरींद्रन, एनटीपीसी कोलडैम के राजभाषा अधिकारी पूरन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed