फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A bicycle rally was organized to convey the message of staying away from drugs.

Bilaspur News: साइकिल रैली निकाल लोगों को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Mon, 10 Aug 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
A bicycle rally was organized to convey the message of staying away from drugs.
बिलासपुर कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवी संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में भाग लेते हुए। स्रोत: कॉलेज प्रब
बिलासपुर कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवियों ने किया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में भाग लिया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने की।


साइकिल रैली के माध्यम से स्वयंसेवियों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने नशा मुक्त भारत का संदेश देते हुए युवाओं से नशे की बुराइयों से दूर रहने तथा खेल, योग और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। इस दौरान स्वयंसेवियों ने नशे को कहें ना, स्वस्थ जीवन को कहें हां और जन जन का है एक ही नारा नशा मुक्त को देश हमारा जैसे संदेशों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया हॉस्टल के इंचार्ज और कोच विजय नेगी ने एनएसएस स्वयंसेवियों को खेलकूद, व्यायाम, समय के सदुपयोग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत आह्वान किया कि प्रत्येक रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed