फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A modern 100-bed multipurpose sports hostel for girls will be built in Ghumarwin.

Bilaspur News: घुमारवीं में बेटियों के लिए बनेगा 100 बेड का आधुनिक मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स हॉस्टल

Mon, 03 Aug 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A modern 100-bed multipurpose sports hostel for girls will be built in Ghumarwin.
इनडोर स्टेडियम के साथ 12 बीघा भूमि पर तैयार होगा आधुनिक खेल परिसर, पांच करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

सरकार ने दी मंजूरी, प्रशिक्षण और आवास की मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। क्षेत्र में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में घुमारवीं को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। घुमारवीं में जल्द ही 100 बिस्तरों वाला आधुनिक मल्टीपर्पज गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाया जाएगा। इसकी घोषणा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। सरकार से इस परियोजना को हरी झंडी मिल चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर-8 टिकरी वार्ड में जहां आधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है, वहीं उसके साथ ही मल्टीपर्पज गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण भी किया जाएगा। हॉस्टल निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि इसके लिए सरकार से राशि स्वीकृत की जा चुकी है। परियोजना के लिए आवश्यक भूमि की सभी औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि करीब 12 बीघा भूमि खेल विभाग के नाम स्थानांतरित कर दी गई है। इसी परिसर में एक ओर इनडोर स्टेडियम और दूसरी ओर 100 बिस्तरों की क्षमता वाला आधुनिक हॉस्टल तैयार किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद यह परियोजना घुमारवीं में खेल सुविधाओं को नई पहचान देगी।
विज्ञापन

हॉस्टल बनने के बाद विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं को सुरक्षित आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। इससे दूर-दराज क्षेत्रों की खिलाड़ी भी बिना किसी परेशानी के नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी। इनडोर स्टेडियम और हॉस्टल की संयुक्त सुविधा से खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का वातावरण मिलेगा तथा उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से घुमारवीं खेल गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा। साथ ही क्षेत्र की बेटियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे युवाओं का खेलों के प्रति रुझान भी बढ़ेगा और भविष्य में क्षेत्र से नई खेल प्रतिभाओं के उभरने की उम्मीद और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

प्रदेश में आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसी के तहत घुमारवीं में इनडोर स्टेडियम के साथ बनने वाला 100 बिस्तरों का मल्टीपर्पज गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल बेटियों को बेहतर प्रशिक्षण और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध कराना है।

-राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed