{"_id":"6a6f90d08b11d99f3b042564","slug":"people-caught-on-cctv-dumping-garbage-in-the-dead-of-night-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164778-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीसीटीवी में कैद हुए रात के अंधेरे में कूड़ा फेंकने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीसीटीवी में कैद हुए रात के अंधेरे में कूड़ा फेंकने वाले
विज्ञापन
नगर परिषद घुमारवीं क्षेत्र में रात के समय कूड़ा ले जाते सीसीटीवी में दिखाई देते लोग। स्रोत: जाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं में दुकानदारों ने कैमरे लगाए, फुटेज के साथ नगर परिषद में शिकायत की तैयारी
लंबे समय से दुकानों के पास रात के समय फेंका जा रहा था कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शहर में रात के अंधेरे में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों की पहचान अब सीसीटीवी कैमरों के जरिये होने लगी है। गांधी चौक के समीप राजकीय कन्या महाविद्यालय जाने वाले मार्ग पर दुकानों के आगे लगातार फेंके जा रहे कूड़े से परेशान स्थानीय दुकानदारों ने अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। कैमरों में देर रात कई लोग कूड़े के थैले और अन्य घरेलू कचरे को सड़क किनारे फेंकते हुए रिकॉर्ड हुए हैं। दुकानदारों के अनुसार लंबे समय से इस मार्ग पर रात के समय कूड़ा फेंका जा रहा है। सुबह दुकानें खोलने पर सड़क किनारे गीला कचरा, प्लास्टिक और शराब की खाली बोतलें बिखरी मिलती हैं। इससे आसपास गंदगी और दुर्गंध फैलने के साथ दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने बताया कि पहले भी इस संबंध में नगर परिषद में शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद कूड़ा तो उठवा दिया गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इसके बाद कूड़ा फेंकने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। अब फुटेज के आधार पर नगर परिषद में सामूहिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी, ताकि संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो सके। दुकानदारों का कहना है कि शहर के अन्य स्थानों पर भी लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिनमें रात के समय सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने की घटनाएं रिकॉर्ड हुई हैं। उन्होंने नगर परिषद से ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
कोट
अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत और सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद संबंधित लोगों की पहचान कर नगर परिषद के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। शहर में गंदगी फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
-अमित कुमार, अध्यक्ष,नगर परिषद, घुमारवीं