{"_id":"6a6f910e28ce58a0390c7789","slug":"joint-front-to-formulate-agitation-strategy-regarding-pensioners-demands-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164792-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पेंशनरों की मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाएगा संयुक्त मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पेंशनरों की मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाएगा संयुक्त मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहर-हरनोड़ा में पांच अगस्त को होगी राज्य स्तरीय बैठक, एरियर, डीए और मेडिकल बिल भुगतान पर होगी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों की लंबित वित्तीय मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में मोर्चा की राज्य स्तरीय त्रैमासिक बैठक 5 अगस्त को सुबह 11 बजे कोल डैम वैली नर्सिंग कॉलेज, नेहर-हरनोड़ा में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम शर्मा करेंगे।
प्रदेश महासचिव हुकम सिंह ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार पेंशनरों के बकाया एरियर, महंगाई भत्ता (डीए) की लंबित किस्तों और मेडिकल बिल जैसी वित्तीय देनदारियों का भुगतान नहीं कर रही है। इससे प्रदेश के लाखों पेंशनरों में रोष है और वे खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष, महासचिव तथा संयुक्त मोर्चा से जुड़े विभिन्न घटकों और इकाइयों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की आगामी रणनीति तय की जाएगी। संयुक्त मोर्चा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और पेंशनर साथियों से समय पर बैठक में पहुंचकर इसे सफल बनाने और अपने अधिकारों की लड़ाई में एकजुटता दिखाने का आह्वान किया है।