फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sant Ravidas Sabha to open a library; students to receive free coaching.

Bilaspur News: संत रविदास सभा खोलेगी पुस्तकालय, विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

Mon, 03 Aug 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas Sabha to open a library; students to receive free coaching.
रौड़ा सेक्टर मंदिर परिसर में आयोजित रविदास जी महाराज सभा की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: सभा
रौड़ा सेक्टर में बैठक में लिया निर्णय, प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी में मिलेगी मदद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित संत रविदास जी महाराज सभा की बैठक मंदिर परिसर में जिला प्रधान मदन लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा, संगठन विस्तार और भविष्य की योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
जिला प्रधान मदन लाल ने बताया कि सभा जल्द ही मंदिर परिसर में एक पुस्तकालय स्थापित करेगी। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के साथ सामान्य ज्ञान, प्रेरणादायक साहित्य और महापुरुषों की जीवनियों से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर शुरू करने की भी योजना है, जहां विशेषज्ञों की मदद से नियमित कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सुविधा का लाभ सभी धर्मों और जातियों के विद्यार्थियों को बिना किसी शुल्क के मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उन्हें बाहरी राज्यों का रुख न करना पड़े। बैठक में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के समान शिक्षा के विचारों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में संस्था के निष्क्रिय बैंक खाते को सक्रिय करने, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले गुरु पर्व की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा मंदिर परिसर में अतिरिक्त हॉल, सराय, पार्किंग, शौचालय और बाथरूम निर्माण की योजना पर विचार-विमर्श किया गया। सभा की गतिविधियों को और सक्रिय बनाने के लिए अगले रविवार सुबह 11 बजे मंदिर परिसर में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नंद लाल बंसल, दौलत राम बादल, भंडारू राम, सीता राम, मस्त राम दड़ोच, बाबू राम, आशा राम, मनसा राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed