{"_id":"6a4261617a6e760a9e0fb63f","slug":"bilaspur-city-to-get-its-own-electricity-substation-by-2028-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162700-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 2028 तक बिलासपुर शहर को मिलेगा अपना बिजली सब-स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 2028 तक बिलासपुर शहर को मिलेगा अपना बिजली सब-स्टेशन
Mon, 29 Jun 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में यहां बन रहा नया सब स्टेशन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन नंबर के लिए लीड प्रस्तावित
18 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से मिलेगी निजात
32.5 करोड़ की योजना के तहत बन रहा 33/11 केवी सब-स्टेशन
28 नए ट्रांसफार्मर और 16 किमी एचटी केबल से मजबूत होगी आपूर्ति व्यवस्था
जबली फीडर पर निर्भरता होगी कम, बिजली आपूर्ति बनेगी अधिक विश्वसनीय
अनिल ठाकुर
बिलासपुर। बिलासपुर शहर में बार-बार आने वाली बिजली संबंधी समस्याओं से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शहर के लिए करीब 32.5 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक विद्युत सुदृढ़ीकरण योजना पर काम शुरू हो गया है। इस योजना के तहत बिजली बोर्ड के कार्यालय के पास शहर में 33/11 केवी सब-स्टेशन का कार्य शुरू हो गया।
इसके अलावा 28 नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, करीब 16 किलोमीटर हाई टेंशन केबल बिछाई जाएगी, लो टेंशन नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा और कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। बोर्ड का लक्ष्य वर्ष 2028 तक इस परियोजना को पूरा कर शहर के करीब 18 हजार बिजली उपभोक्ताओं को इसका लाभ देना है। वर्तमान में बिलासपुर शहर की बिजली आपूर्ति का बड़ा हिस्सा जबली सब-स्टेशन से संचालित होता है। ऐसे में जब भी जबली फीडर या उससे जुड़े नेटवर्क में कोई तकनीकी खराबी आती है या मरम्मत का कार्य होता है तो उसका सीधा असर शहर की बिजली व्यवस्था पर पड़ता है। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है और उपभोक्ताओं को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है। नया सब-स्टेशन बनने के बाद यह स्थिति काफी हद तक बदल जाएगी। योजना के तहत दो 6.30 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के साथ नया 33/11 केवी सब-स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके अलावा करीब 16 किलोमीटर एचटी केबल बिछाई जाएगी, एलटी लाइन नेटवर्क को भी सुदृढ़ किया जाएगा और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 28 नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे बढ़ते बिजली लोड को संभालने में आसानी होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
नए सब-स्टेशन के शुरू होने के बाद शहर की बिजली व्यवस्था पहले से कहीं अधिक भरोसेमंद हो जाएगी। यदि भविष्य में शहर के सब-स्टेशन पर किसी प्रकार का रखरखाव या मरम्मत कार्य करना पड़े तो जबली फीडर से बिजली आपूर्ति जारी रखी जा सकेगी। वहीं यदि जबली की ओर कोई तकनीकी समस्या आती है तो शहर के नए सब-स्टेशन से बिजली आपूर्ति दी जा सकेगी। इस वैकल्पिक व्यवस्था से लंबे समय तक बिजली बंद रहने की नौबत नहीं आएगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। परियोजना का एक बड़ा उद्देश्य शहर के पुराने बिजली वितरण नेटवर्क को आधुनिक बनाना भी है। भूमिगत एचटी और एलटी केबल बिछने से फॉल्ट की घटनाओं में कमी आएगी, बिजली नुकसान घटेगा और बारिश तथा तेज हवाओं के दौरान होने वाली दिक्कतें भी कम होंगी। नए ट्रांसफार्मर लगने से ओवरलोडिंग की समस्या में कमी आएगी और तेजी से बढ़ रही बिजली मांग को भी पूरा किया जा सकेगा। बोर्ड ने निर्माण कार्य के लिए एजेंसी को तीन वर्ष का समय दिया है। हालांकि प्रयास है कि सामग्री की उपलब्धता और निर्माण कार्य की गति के अनुसार परियोजना को निर्धारित समय से पहले पूरा किया जाए। यदि काम तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ता है तो वर्ष 2028 तक बिलासपुर शहर को अपने नए सब-स्टेशन से बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी। संवाद
विज्ञापन
कोट
बिलासपुर शहर में बिजली व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए नया सब-स्टेशन बनाया जा रहा है। इसका कार्य शुरू हो गया है। 2028 तक इस सब-स्टेशन से बिजली आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। - रवींद्र चौधरी, सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल-2 बिलासपुर